गंगा नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, मचा कोहराम

गंगा नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, मचा कोहराम

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव स्थित गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव बुधवार की दोपहर गांव के स्थित गंगा नदी के किनारे से बरामद हुआ है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृत किशोर बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी उमाकांत पाठक का 17 वर्षीय पुत्र अंशुमन पाठक है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर का घर से निकला और गंगा नदी में नहाने चला गया। जहां नहाने के दौरान वह उसी में डूब गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मृत किशोर के परिजनों को दी। सूचना पाकर मृत किशोर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से उसके शव की काफी खोजबीन की गई। लेकिन सोमवार को शव नहीं मिल पाया था। बुधवार की दोपहर स्थानीय ग्रामीणों ने उसका शव गांव के ही स्थित गंगा नदी के किनारे पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मृत किशोर के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने चार बहन व दो भाई में पांचवा स्थान पर था। मृत किशोर के परिवार में मां जयंती पाठक व चार बहन एवं एक भाई है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृत किशोर की मां जयंती पाठक एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।