Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

'पटना सिने फेस्टा' की हुई शुरुआत

'पटना सिने फेस्टा' की पटना में आज से पांच दिवसीय फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई।

'पटना सिने फेस्टा' की हुई शुरुआत
Patna Cine Festa

केटी न्यूज़/पटना

'पटना सिने फेस्टा' की पटना में आज से पांच दिवसीय फिल्म फेस्टिवल  की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल को मेरी शुभकामनाएं हैं। यह बिहार के प्रतिभाओं को उभरने का एक मौका है। इस फेस्टिवल के माध्यम से लोगों को बिहार के बारे में जानने का एक अवसर मिलेगा। यह एक अच्छी पहल है।

'पटना सिने फेस्टा' की हुई शुरुआत

इस अवसर पर बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, फेस्टिवल डायरेक्टर सुमन सिन्हा, आर्टिस्टिक डायरेक्टर रविराज पटेल, आर्या फेम अभिनेता विकास कुमार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त निर्देश निलंजन रीता दत्त समेत अन्य दिग्गज मौजूद रहे।

'पटना सिने फेस्टा' की हुई शुरुआत

कार्यक्रम में फिल्मी दुनिया के दिग्गज कलाकार शिरकत करेंगे। लोगों को कई अनसीन फिल्में दिखाई जाएंगी, जो अभी तक किसी सिनेमाघर या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं हुई है। ऐसी फिल्मों की स्क्रीनिंग सिर्फ कांस या फिर दूसरे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ही हुई है।आर्टिस्टिक डायरेक्टर रविराज पटेल ने बताया कि कुछ दिग्गज एक्टर्स के द्वारा मास्टर क्लास भी दी जाएगी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त निर्देश निलंजन रीता दत्त के साथ फिल्म आर्या, काला पानी फेम अभिनेता विकास कुमार फिल्म की बारीकियों से अवगत कराएंगे।

'पटना सिने फेस्टा' की हुई शुरुआत

गांधी मैदान स्थित 'हाउस ऑफ वैरायटी' में 19 से 23 जून तक 'पटना सिने फेस्टा' का आयोजन होगा। आज की ओपनिंग फीचर फिल्म कायो कायो कलर है। यह दो बच्चों के बेरोजगार पिता रज्जाक की कहानी है। जो व्यवसाय के लिए एक ऑटो-रिक्शा खरीदने का प्रयास करता है। यह फिल्म रोजमर्रा की घटनाओं के माध्यम से, परिवार के संघर्षों, पारस्परिक रिश्तों और जीवन की खुशियों का चेहरा गढ़ती है।

'पटना सिने फेस्टा' की हुई शुरुआत

इसके बाद मनोज बाजपेयी की रीकैप फीचर फिल्म गुलमोहर दिखाई जाएगी। यह फिल्म दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित गुलमोहर विला में रहने वाले एक रईस परिवार की कहानी है। इस फिल्म में मौजूदा समय में टूटते संयुक्त परिवारों की उलझनों से लेकर उनकी चुनौतियों तक को दिखाया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।