Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

हिमंत बिस्वा सरमा योगी का चाइनीज वर्जन-तेजस्वी यादव

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

हिमंत बिस्वा सरमा योगी का चाइनीज वर्जन-तेजस्वी यादव
Tejashvi yadav

केटी न्यूज़/पटना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।पोस्ट में कहा कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और योगी का चाइनीज वर्जन बनने के लिए मुसलमानों को परेशान करने वाला काम कर रहे हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा योगी का चाइनीज वर्जन-तेजस्वी यादव

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा है, 'असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने एवं “योगी का चाइनीज वर्जन” बनने के प्रयास में जानबुझकर मुसलमानों को परेशान करने वाले कृत्य करते रहते हैं। BJP के लोगों ने नफरत फैलाने, मोदी-शाह का ध्यान आकृष्ट करने एवं समाज में ध्रुवीकरण करने के लिए मुसलमान भाइयों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। देश की आजादी में RSS छोड़ सभी धर्मों के लोगों का हाथ है हमारे मुसलमान भाइयों ने देश को आजादी दिलाने में कुर्बानियां दी हैं और हम लोग जब तक हैं तब तक कोई माई का लाल उनका बाल बांका नहीं कर सकता।'

हिमंत बिस्वा सरमा योगी का चाइनीज वर्जन-तेजस्वी यादव

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अल्पसंख्यकों को परेशान कर रहे हैं। देश में संविधान के अनुसार सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार मिले हैं, लेकिन भाजपा के लोग सिर्फ परेशान करने का काम कर रहे हैं। भाजपा का एक मंत्री या विधायक बंदर की तरह कूद रहा था और बोल रहा था विधानसभा में कि हम मुसलमानों का वोटिंग का अधिकार छीन लेंगे, लेकिन हम एक बार खड़ा हुए तो फिर वो ठंडा हो गया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।