Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

एसपी पर गिरी गाज,हटाए गए आईपीएस गौरव मंगला

सारण के पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगला को एसपी के पद से हटा दिया गया है ।लोकसभा चुनाव 2024 के बीच ही इस एक्शन को छपरा में हुए चुनावी हिंसा मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

एसपी पर गिरी गाज,हटाए गए आईपीएस गौरव मंगला
IPS Gaurav Mangala

केटी न्यूज़/सारण

सारण के पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगला को एसपी के पद से हटा दिया गया है ।लोकसभा चुनाव 2024 के बीच ही इस एक्शन को छपरा में हुए चुनावी हिंसा मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।चुनाव के बीच ये एक बड़ा फेरबदल है।मुजफ्फरपुर में रेल एसपी के तौर पर तैनात कुमार आशीष को सारण का नया एसपी बनाया गया है।IPS गौरव मंगला के ट्रांसफर का आदेश जारी किया जा चुका है।गौरव मंगला को मुख्यालय तलब किया गया है।वहीं मुजफ्फरपुर के रेल एसपी कुमार आशीष को अब सारण का नया पुलिस कप्तान बनाया गया।अभी इस मामले में कुछ और अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

एसपी पर गिरी गाज,हटाए गए आईपीएस गौरव मंगला

तबादले को लेकर  गृह विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है।सारण एसपी गौरव मंगला का तबादला करते हुए उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया।अगले आदेश तक गौरव मंगला पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहेंगे। इस एक्शन को छपरा में हुए चुनावी हिंसा मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।बीते 20 मई को सारण संसदीय सीट के लिए पांचवे चरण के मतदान के दौरान बीजेपी और राजद के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी थी।मतदान के दिन भिखारी चौक बड़ा तेलपा के मतदान केंद्र पर पहले दोनों गुटों के कार्यकर्ता उलझे और अगले दिन ये हिंसा खूनी झड़प में बदल गयी।इस झड़प में गोलीबारी भी हुई और फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी जिसमें एक युवक की मौत हो गयी थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।