Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बिहार की गर्मी बनी जानलेवा

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। देश प्रदेश के ज्यादातर हिस्से लू की चपेट में है।

बिहार की गर्मी बनी जानलेवा
Weather

केटी न्यूज/पटना

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। देश प्रदेश के ज्यादातर हिस्से लू की चपेट में है। 24 घंटे में हीटवेव से 3 लोगों की मौत हो गई।मौसम विभाग ने 7 जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।बेगूसराय में खेत में पटवन कर रहे रामनरेश महतो  की लू से मौत हो गई। वहीं, अरवल में मंगलवार को 2 लोगों की हीटवेव से मौत हो गई। मृतकों में एक पूर्व शिक्षक भी शामिल है।मृतकों की पहचान रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के हरना गांव निवासी पूर्व रिटायर्ड शिक्षक गंगा सिंह  और करपी थाना अंतर्गत करपी सकलदीप यादव पिता अवध यादव के रूप में हुई हैं। इन दिनों हीट वेव को लेकर सदर अस्पताल में लगातार मरीजों कि संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन यहां 500 से 700 मरीज पहुंच रहे है।

बिहार की गर्मी बनी जानलेवा

मौसम विभाग ने कई जगहों पर रेड अलर्ट घोषित कर दिया है।जिसमें बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और अरवल शामिल हैं। इसके अलावा पटना, गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली में का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी अन्य जिलों में गर्म दिन रहने वाला है।इसी कारण से पटना डीएम ने स्कूल के बाद सभी कोचिंग संस्थान को भी 15 जून तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

बिहार की गर्मी बनी जानलेवा

तीसरे दिन भी बक्सर लगातार सबसे गर्म जिला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा 15 जिले ऐसे रहे जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।मंगलवार को अरवल का तापमान 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। उधर, बक्सर का तापमान 46 डिग्री के पार चला गया।

 

 

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।