20 दिन पहले ही हुई थी युवक की शादी, करंट लगने गई जान

20 दिन पहले ही हुई थी युवक की शादी, करंट लगने गई जान

- कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में दुघर्टना घटी घटना

केटी न्यूज/आरा

खेत में काम कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवर में कोहराम मच गया। युवक की शादी महज 20 दिन पूर्व हुई थी। दुघर्टना  भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र सरैया गांव में गुरुवार को हुई। सूत्रों के अनुसार दुघर्टना के बाद परिजन व ग्रामीण इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे। तभी युवक ने रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव वार्ड नंबर 6 निवासी दीनानाथ प्रसाद का 36 वर्षीय पुत्र अभय कुमार है। वह मजदूर था एवं प्राइवेट काम करता था। मृतक के परिजन बिट्टू प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह अपने गांव से सरैया गांव स्थित खेत में काम करने गए थे। जहां बिजली का कटा हुआ गुजर रहा था।

खेत में काम करने के दौरान उनका हाथ उसी तार से स्पर्श कर गया। जिसके कारण वह करंट की चपेट में अगर बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजनों से आरा सदर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व एक बहन में पांचवें स्थान पर था। मृतक की शादी इसी वर्ष 15 फरवरी को हुई थी। अभी मृतक की पत्नी के हाथ की मेहंदी भी नही छूटने से पहले ही उसकी मांग उजड़ गई। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में मां मानो देवी,पत्नी कंचन देवी व चार भाई विजय प्रसाद,संतोष प्रसाद,अशोक प्रसाद,कमलेश प्रसाद एवं एक बहन बबीता देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।