Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

रामपुर : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान का आगाज

रामपुर प्रखंड कार्यालय में नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने किया।

रामपुर : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान का आगाज

केटी न्यूज़/कैमूर

रामपुर प्रखंड कार्यालय में नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने किया।

इस दौरान बीडीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम के अधिकारी प्रसून कुमार, और एटीएम अमन कुमार सिंह समेत कई विभागीय पदाधिकारियों ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों को दी। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जहां लोगों को स्वास्थ्य जांच, खान-पान, बीमा योजना, मिट्टी जांच आदि के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विभाग के एटीएम अमन कुमार ने किसानों को सरकारी योजनाओं और फसल में रोगों के उपचार के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग द्वारा निर्धारित छह इंडिकेटर्स पर लोगों को जागरूक करना था। अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने कहा कि जनता के सहयोग से हम निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, और गर्भवती महिलाओं से आंगनबाड़ी केंद्र पर एएनसी जांच के लिए जाने की अपील की, जिससे स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य पूरा हो सके और प्रखंड को आवश्यक फंड प्राप्त हो।

दृष्टि पाठक ने बताया कि आकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रखंड के विकास के लिए 39 बिंदुओं पर कार्य करना है, जिसमें पहले चरण में छह बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।