अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने से मिट्टी लेने आरा जा रहे चालक की मौत

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने से मिट्टी लेने आरा जा रहे चालक की मौत

- उदवंतनगर थाने के खजुआता और दरियापुर गांव के बीच बुधवार सुबह की घटना

- नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर और चली गयी चालक की जान

 केटी न्यूज/आरा

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खजुआता और दरियापुर गांव के बीच बुधवार की सुबह नियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। उसमें मिट्टी लेने जा रहे ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव निवासी बसंत पासवान का 20 वर्षीय पुत्र विशाल पासवान था। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। चालक के चाचा लाल बाबू ने बताया कि विशाल बुधवार की सुबह मिट्टी लोड करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गांव से आरा जा रहा था। उसी दौरान खजुआता और दरियापुर गांव के बीच अचानक उसके ट्रैक्टर के सामने नीलगाय आ गयी। उसे बचाने के चक्कर में उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चालक अपने तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां बेबी देवी, बहन पूजा देवी,दुर्गा देवी,आरती देवी, भाई आनंद पासवान और मनीष पासवान है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।