Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

बाइक की टक्कर में सरपंच के भतीजे की मौत, दूसरा जख्मी

बाइक की टक्कर में सरपंच के भतीजे की मौत, दूसरा जख्मी
मृतक की फाइल फोटो

- इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल जाने के दौरान युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

- जख्मी युवक की हालत भी गंभीर, आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

केटी न्यूज/आरा

बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव स्थित बीडी कॉलेज के पास शुक्रवार की शाम दो बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें स्नातक के एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी हालत भी नाजुक बनी है। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। मृत छात्र बिहिया थाना क्षेत्र के कुंवरदह गांव निवासी कामेश्वर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार था। उसके चाचा रामेश्वर सिंह कटेया पंचायत के सरपंच बताये जा रहे है। वह कटेया गांव में ही रहते हैं।  जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी रामाकांत सिंह का 35 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अंकित कुमार शुक्रवार को अपने चाचा के घर कटेया गया था। शाम में वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसी बीच कटेया स्थित बीडी कॉलेज के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। उससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा अंकित कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि कृष्णा सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

बड़े भाई की ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी थी मौत : 

सड़क हादसे में अंकित की मौत से कामेश्वर सिंह के घर का चिराग बुझ गया। उनके घर में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि अंकित कुमार अपने दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई की 2016 में ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इससे वह अपने माता-पिता का इकलौत पुत्र रह गया था। शुक्रवार शाम उसकी भी मौत हो गयी। इससे उसकी मां इंद्रावती देवी बेहाल है। बेटे के वियोग में रो-रोकर उनका बुरा हाल हो चुका था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।