आहार में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत

आहार में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत

खेलने के दौरान हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम

केटी न्यूज/आरा

जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव के नोनिया टोला में शनिवार की सुबह आहार में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी। खेलने के दौरान बच्चा आहर में गिर पड़ा था।

करीब घंटे भर बाद परिजनों को जानकारी मिली। तब तक काफी देर हो चुकी। घटना को लेकर देर तक अफरा-तफरी मची रही। मृत बच्चा सेदहां गांव नोनिया टोला निवासी लगन कुमार का तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार था। बच्चे के दादा अलगू चौधरी ने बताया कि शनिवार की

सुबह घर के सभी लोग खेत में गए थे। उस समय प्रिंस बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह आहार के पास चला गया। वहां किसी कारण वह आहार में गिरकर डूब गया। करीब घंटे भर बाद परिजन खेत पर वापस लौटे,  तो प्रिंस घर में नही

दिखा। तब उसकी खोजबीन शुरू की गयी। उस दौरान वह आहार मे डूबा पड़ा है। उसके बाद उसको पानी से बाहर निकाला गया।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का

  पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि प्रिंस अपने मां-बाप का इकलौती पुत्र था। उसके पिता गांव में ही रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद उसके के घर में कोहराम मच गया है। इकलौते पुत्र की मौत से मां पूजा कुमारी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।