Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

मिनी ट्रक चालक को आई झपकी, आगे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक जख्मी

मिनी ट्रक चालक को आई झपकी, आगे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक जख्मी

- एनएच 922 पर नया भोजपुर फ्लाई ओवर के पास की है घटना, डायल 112 की टीम ने जख्मी चालक को पहुंचाया अस्पताल

केटी न्यूज/डुमरांव

मिनी ट्रक चालक को आई झपकी, आगे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक जख्मी

एनएच 922 पर पिछले एक सप्ताह से लगने वाले जाम के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है। बुधवार की सुबह इस पथ पर नया भोपजुर फ्लाईओवर के पास एक मिनी ट्रक चालक ने अपने आगे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में मिनी ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मिनी ट्रक चालक को आई झपकी, आगे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक जख्मी

इसकी जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम ने उसे इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं, नया भोजपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। उस पर स्क्रैप लदा था। चालक की पहचान यूपी के हरदोई जिला निवासी इद्रीश के रूप में हुई है। 

मिनी ट्रक चालक को आई झपकी, आगे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक जख्मी

मिली जानकारी के अनुसार वह अपने वाहन में स्क्रैप का सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। हाइवे पर भीषण जाम के कारण वह पिछले तीन दिनों से सो नहीं सका था। बुधवार की सुबह वह जाम में फंसा हुआ था, तभी झपकी आने से उसने अपने सामने खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।

मिनी ट्रक चालक को आई झपकी, आगे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक जख्मी

दुर्घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही नया भोजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा डायल 112 की सहायता से जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। बता दें कि फोरलेन पर भीषण जाम के कारण प्रतिदिन छिटपुट सड़क हादसे हो रहे है।

मिनी ट्रक चालक को आई झपकी, आगे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक जख्मी

कहीं गलत लेन में चल रहे वाहनों की चपेट में आने से तो कहीं जाम में बिना सोए ट्रक चालक खुद ही सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है। स्थानीय लोगों ने जिला के उच्चाधिकारियों से यह मांग की है कि जल्द से जल्द आरा बक्सर फोरलेन पर लग रहे महाजाम का स्थाई विकल्प निकाला जाए।

मिनी ट्रक चालक को आई झपकी, आगे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक जख्मी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।