चाचा ने घर आटा पहुंचाने को भेजा भतीजा ने कुदाल व रामी से गोद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चाचा ने घर आटा पहुंचाने को भेजा भतीजा ने कुदाल व रामी से गोद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/सिमरी।

सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिघनपुरा गांव में गुरूवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना समाने आई है। जो दिल को झकझोर दी है। एक 55 वर्षीय अधेड़ की कुदाल व रामी से काट कर हत्या कर दी है। हलांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव निवासी हरेराम चौधरी पिता स्व. रामाशंकर चौधरी सुबह में गेंहू पिसाने बड़का सिघनपुरा गांव गए थे। दौरान उसी गांव के बच्चा ओझा मिल गए उन्होंने कहा कि हरेराम इस मेरे आटा की बोरी को घर पहुंचा दो। जैसे ही वह घर पहुंचा मुन्ना ओझा पिता श्रद्धानंद ओझा ने हरेराम पर कुदाल से हमला कर दिया।

जिसके बाद उसे  घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों कि मानें तो बच्चा ओझा की जमीन खेत-जोत बुआई हरेराम करता था। वहीं कुछ जमीन हरेराम ने बच्चा ओझा खरीद लिया। जिसका मुन्ना विरोध करता था। वो बच्चा ओझा से बार-बार कहता था कि आपने गलत बेच दिया है। अभी बटवारा हुआ नही है। तो रजिस्ट्री कैसे। गुरूवार को बच्चा बक्सर से गांव आए थे। उसी हरेराम से आटा लेकर घर भेजा। बच्चा ओझा व मुन्ना ओझा एक ही आंगन में रहते है। हरेराम को आंगन में देख मुन्ना ओझा आग-बबुला हो गया। उसे कुदाल से हरेराम पर वार कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। उसके बाद मुन्ना ने स्वयं सिमरी पुलिस को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमन कुमार ने मुन्ना ओझा को हिरासत में ले लिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त समान को जब्त कर थाने ले गई।