मेरे पिता रामविलास पासवान जी का झारखंड में एक मजबूत जनाधार है-चिराग पासवान

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी तेज कर दी है।राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव के लिए अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं।

मेरे पिता रामविलास पासवान जी का झारखंड में एक मजबूत जनाधार है-चिराग पासवान
Chirag Paswan

केटी न्यूज़/पटना

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी तेज कर दी है।राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव के लिए अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं।झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव  को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को बड़ा ऐलान किया।

चिराग पासवान ने देश की कोयला राजधानी धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।मेरे नेता और मेरे पिता रामविलास पासवान जी का झारखंड में एक मजबूत जनाधार है।उन्होंने कहा एनडीए गठबंधन के साथ बातचीत चल रही है। अगर गठबंधन से बातचीत सकारात्मक परिणाम तक पहुंचती है तो एनडीए के साथ या फिर लोजपा आज भी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।जबतक चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन आएगा, तबतक यह बातें तय कर ली जाएंगी। 

चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग पर खुलकर जवाब नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य ईकाई बातचीत में भागीदारी कर रही है और अंतिम फैसला स्टेट यूनिट को ही लेना है। आज के समय में लोजपा संगठन काफी मजबूत है और आगामी चुनाव में इसका लाभ जरूर मिलेगा। झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चिराग पासवान ने भाजपा के साथ लोजपा के गठबंधन पर कहा कि पार्टी के अकेले और गठबंधन में चुनाव लड़ने समेत सभी विकल्पों पर मंथन चल रहा है। इस बारे में जल्द से जल्द ऐलान कर दिया जाएगा।बीजेपी की झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है।