Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

गड़वार में चोरों ने घर में घुसकर लाखों की नगदी और आभूषण चुराए, पुलिस जांच में जुटी

बलिया। कुरेजी अमतहापुर में बुधवार रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती कपड़े चोरी कर लिए।

गड़वार में चोरों ने घर में घुसकर लाखों की नगदी और आभूषण चुराए, पुलिस जांच में जुटी

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। कुरेजी अमतहापुर में बुधवार रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर सारा सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार वालों ने देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी रही।

कुरेजी निवासी हरेंद्र गुप्ता का परिवार बुधवार रात खाना खाकर सोने चला गया। इसी दौरान चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर बक्सा चुराया, जिसमें लाखों रुपए की नगदी और करीब तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण थे। परिवार ने बताया कि हरेंद्र गुप्ता के दोनों बेटे प्राइवेट नौकरी करते हैं और वे छठ पर्व के मौके पर घर आए थे। उनके घर में काफी पैसे और आभूषण जमा किए गए थे, लेकिन चोरों ने उनकी सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। 

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों और छिनैती की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।