दियारे में होमगार्ड की तैयारी करने गये 5 युवक डूबे 2 को किसानो ने बचाया, तीन की तलाश जारी

गंगा में स्नान करने गए तीन युवक डूब गए। जिनकी गौतखोरो द्वारा खोजबीन जारी है। रविवार की सुबह एक गांव के पांच युवक दियारे में होमगार्ड की तैयारी के लिए गए थे। जिसके बाद वो गंगा में स्नान करने चले गए।

दियारे में होमगार्ड की तैयारी करने गये 5 युवक डूबे 2 को किसानो ने बचाया, तीन की तलाश जारी

केटी न्यूज/ पटना

गंगा में स्नान करने गए तीन युवक डूब गए। जिनकी गौतखोरो द्वारा खोजबीन जारी है। रविवार की सुबह एक गांव के पांच युवक दियारे में होमगार्ड की तैयारी के लिए गए थे। जिसके बाद वो गंगा में स्नान करने चले गए। पांचो युवक गंगा की तेज धारा में बहने लगे। खेतों में काम कर रहे लोगों ने देख लिया। उनके प्रयास से 2 लोगों को बचाया जा सका। वहीं तीन युवक गंगा की तेज धारा में बह गए। डूबे युवकों की पहचान पटना जिले के बाढ़ जिले के शाह सलेमपुर गांव के रहने वाले है। डूबने वालों में निरंजन कुमार (22), सोनू कुमार (25), धीरज कुमार (24) के रूप में हुई है। जिन्हें किसानों द्वारा बचाया गया जितेंद्र कुमार व नवीन कुमार है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही दियारे की है।