Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

कार एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

गुरुवार को बिहार के भोजपुर जिले में सड़क हादसे हुआ।इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई ।

कार एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Accident

केटी न्यूज़/भोजपुर

गुरुवार को बिहार के भोजपुर जिले में सड़क हादसे हुआ।इस दुर्घटना  में पांच लोगों की मौत हो गई ।इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। मामला गजराजगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग विंध्याचल से मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में करीब सात लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

कार एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

एक ही परिवार के ये लोग वर्तमान में पटना बेली रोड स्थित अपने मकान में रहते हैं।सभी मृतक और घायल अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के रहने वाले हैं।मरने वालों में मां-बाप, भाई-बहन और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि घर की बहू और एक बच्ची घायल है। दोनों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में भूप नारायण , रेणु देवी , विपुल पाठक , अर्पिता पाठक  और हर्ष पाठक  शामिल है।

कार एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे की है।भोजपुर जिला के कमरिया गांव के सात लोग महिंद्रा एसयूवी कार से विंध्याचल माता के दर्शन करने के लिए गए थे।सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर बीबीगंज के समीप कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह सड़क के बीच डिवाइडर से जा टकराया। इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।