Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-सौरव गांगुली परिवार के साथ प्रोटेस्ट में हुए शामिल

कोलकाता रेप और मर्डर केस के मामलें में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अपने पूरे परिवार के साथ प्रोटेस्ट में शामिल हुए।

बिग ब्रेकिंग-सौरव गांगुली परिवार के साथ प्रोटेस्ट में हुए शामिल
Sourav Ganguly

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/दिल्ली

कोलकाता रेप और मर्डर केस के मामलें में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अपने पूरे परिवार के साथ प्रोटेस्ट में शामिल हुए। उनके साथ पत्नी और प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना डोना गांगुली और बेटी सना गांगुली भी शामिल रहीं।कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्याकांड के बाद पूरे देश में उबाल है। लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। अब इस प्रोटेस्ट में कई सेलिब्रिटी भी शामिल हो रहे हैं।

बिग ब्रेकिंग-सौरव गांगुली परिवार के साथ प्रोटेस्ट में हुए शामिल

सौरव गांगुली का  इस घटना पर गुस्सा फूटा था। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है। हमें इस पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। महिला सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम करने की जरूरत है।सौरव गांगुली कोलकाता में मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। गांगुली ने यहां बेटी सना के साथ मोमबत्ती जलाई। इसके बाद डोना गांगुली ने कहा हम रेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें एक सुरक्षित समाज चाहिए। रेप को रोकना होगा।इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।

बिग ब्रेकिंग-सौरव गांगुली परिवार के साथ प्रोटेस्ट में हुए शामिल

सना गांगुली ने भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। सना ने कहा हमें न्याय चाहिए, चाहे इसके लिए जो भी करना पड़े। हर दिन हम किसी न किसी रेप के मामले के बारे में सुनते हैं। हमें इस बात का बुरा लगता है कि 2024 में भी ऐसा हो रहा है।इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया था। कोर्ट ने डॉक्टरों की नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।