Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-दिल्ली में फिर हुई निर्भया जैसी दरिंदगी,दिल्ली के सराय काले खां में युवती से गैंगरेप

दिल्ली के सराय काले खां में युवती से गैंगरेप करने वाले तीनों दरिंदों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ 10-11 अक्टूबर की रात को दरिंदगी की थी।

बिग ब्रेकिंग-दिल्ली में फिर हुई निर्भया जैसी दरिंदगी,दिल्ली के सराय काले खां में युवती से गैंगरेप
Crime

केटी न्यूज़/दिल्ली

दिल्ली के सराय काले खां में युवती से गैंगरेप करने वाले तीनों दरिंदों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ 10-11 अक्टूबर की रात को दरिंदगी की थी। पुलिस को इस बारे में पहली कॉल सुबह सवा 3 बजे मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पीड़िता सड़क किनारे पड़ी थी। महिला ने लाल रंग के कपड़े पहन रखे थे, उसे ब्लीडिंग हो रही थी।

बिग ब्रेकिंग-दिल्ली में फिर हुई निर्भया जैसी दरिंदगी,दिल्ली के सराय काले खां में युवती से गैंगरेप

पकड़े गए एक आरोपी कबाड़ का काम करता है। दूसरा भीख मांगता है और तीसरा आरोपी ऑटो चलाता है। आरोपियों ने नशे में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। भीख मांगने वाले आरोपी का नाम शमशुल है, जिसके पैर खराब हैं। वह चल नहीं सकता। कबाड़ी प्रमोद ने ही सबसे पहले पीड़िता के साथ रेप किया था। आरोपी शराब के नशे में था। भिखारी शमशुल ने उसका साथ दिया था।इसी दौरान ऑटो चलाने वाला प्रभु महतो वहां पहुंच गया था। उसने युवती को ऑटो में बैठाने के बाद रेप किया था। उसके बाद दूसरी जगह लेकर गया। वहां भी दरिंदगी की और युवती को रास्ते में फेंककर भाग गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रमोद की सेंट्रल दिल्ली में दुकान है। पीड़िता को सबसे पहले इसी आरोपी ने सड़क पर देखा था। इसके बाद भिखारी शमशुल आ गया। दोनों लोग शराब के नशे में थे।

बिग ब्रेकिंग-दिल्ली में फिर हुई निर्भया जैसी दरिंदगी,दिल्ली के सराय काले खां में युवती से गैंगरेप

पुलिस ने रिंग रोड पर करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की थी। इसके अलावा 150 ऑटो की जांच की गई थी। जिसके बाद पुलिस को आरोपियों की पहचान में कामयाबी मिली। पुलिस लाइन के पास से ऑटो को बरामद कर लिया गया है। वहीं, फिलहाल आरोपी प्रभु महतो, मोहम्मद शमशुल और प्रमोद से पूछताछ की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।