कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में कई कबूलनामे किए

कलकत्ता हाईकोर्ट ने केस की जांच CBI को सौंपी, जिसने कोर्ट से संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की परमिशन मांगी।

कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में कई कबूलनामे किए
Crime

केटी न्यूज़/दिल्ली

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल  की ट्रेनी डॉक्टर की रेप करके हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश खून से लथपथ और बेहद बुरी हालत में तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल में पड़ी मिली थी। कोलकाता पुलिस ने वारदात स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया।कलकत्ता हाईकोर्ट ने केस की जांच CBI को सौंपी, जिसने कोर्ट से संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की परमिशन मांगी।

कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में कई कबूलनामे किए हैं, जो एक-एक करके सामने आ रहे हैं। CBI ने बीते दिन प्रेसिडेंसी जेल में संजय रॉय का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया था। 5 से 7 घंटे चले टेस्ट में संजय ने कई बातें कबूलीं। संजय रॉय ने 5 कबूलनामे किए हैं, जो पुलिस द्वारा लिए गए बयानों और पूछताछ में भी सामने आए थे। हालांकि पॉलीग्राफी टेस्ट के समय संजय रॉय घबराया हुआ था, लेकिन वारदात की रात उसने क्या-क्या किया था? वह सब उसने बताया कि कब क्या और कैसे किया?

संजय रॉय ने यह कबूला 

1. पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को बताया कि वारदात की रात उसने अपने दोस्त के साथ शराब पी थी।

2. संजय ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था और उससे उसके न्यूड फोटो मांगे थे।

3. संजय अपने दोस्त के साथ रेड लाइट एरिया चेतला में गया था, लेकिन वहां उसने सेक्स नहीं किया।

4. रेड लाइट एरिया में जाते समय उसने रास्ते में एक महिला से छेड़छाड़ की थी।

5. रेड लाइट एरिया से वह आरजी कर अस्पताल गया। सुबह 4 बजे वह सेमिनार हॉल के पास वाले गलियारे में था।

संजय रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में CBI को बताते हुए दावा किया है कि उसके पहुंचने से पहले ट्रेनी डॉक्टर की मौत हो चुकी थी, लेकिन अपने मुंह पर लगी चोट का वह जवाब नहीं दे पाया।  डॉक्टर से रेप और उसका मर्डर करने के बाद संजय रॉय अपने दोस्त पुलिस अधिकारी के घर गया था। वहीं संजय रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में कुछ सवालों के भ्रामक जवाब दिए हैं। वह जांच अधिकारियों को गुमराह कर रहा है।