मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: ताजिया के हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से 24 घायल

मोहर्रम जुलूस के दौरान अररिया में बड़ी दुर्घटना हो गई। जिसमें 24 से अधिक लोग भर्ती हो गई। ताजिया के हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया।

मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा:  ताजिया के हाई टेंशन  तार के संपर्क में आने से 24 घायल

केटी न्यूज/पटना

मोहर्रम जुलूस के दौरान अररिया में बड़ी दुर्घटना हो गई। जिसमें 24 से अधिक लोग भर्ती हो गई। ताजिया के हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। दुर्घटना के बाद जुलूस में भगदड़ मच गई है। दुर्घटना पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा बिजवार में हुई। मुहर्रम जुलूस निकला हुआ था। उसी दौरान ताजिया 33 हजार केवी तार को छू गया।

करीबन दो दर्जन लोग करंट लगने से घायल हो गए। ताजिया के साथ जुलूस खेत से होकर लोगों के दरवाजे दरवाजे पर जाने के क्रम में यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायलों को पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं आधा दर्जन से अधिक करंट लगने से झुलसे लोगों को अररिया जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुहर्रम जुलूस को लेकर बिजली काटी गई थी। परन्तु ग्रीड में आने वाले हाई वोल्टेज तार की चपेट में ताजिया के आने से हादसा हुआ है।