Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

युवाओं के रोजगार के लिए उन्हें देनी होगी रोजगार परक शिक्षा: डॉ. दिलशाद आलम

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बक्सर का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से चीनी मिल स्थित साबित खिदमत फाउंडेशन अस्पताल परिसर में मनाया गया। इस दौरान पौधे वितरण के साथ साथ मरीजों के बीच गोल्डन कार्ड भी वितरित किए गए।

युवाओं के रोजगार के लिए उन्हें देनी होगी रोजगार परक शिक्षा: डॉ. दिलशाद आलम

- धूमधाम से मनाया गया मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बक्सर का स्थापना दिवस

केटी न्यूज/बक्सर

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बक्सर का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से चीनी मिल स्थित साबित खिदमत फाउंडेशन अस्पताल परिसर में मनाया गया। इस दौरान पौधे वितरण के साथ साथ मरीजों के बीच गोल्डन कार्ड भी वितरित किए गए। 

युवाओं के रोजगार के लिए उन्हें देनी होगी रोजगार परक शिक्षा: डॉ. दिलशाद आलम

इस दौरान डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि बक्सर में गठित मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय हर क्षेत्र में न्याय का कार्य कर रही है। इस आर्थिक व आपा-धापी ये भरे युवाओं में शिक्षा की कमी होते जा रही है। लेकिन, सब इस बात को भूल रहे हैं कि जहां शिक्षा होगी, रोजगार अपने आप चलते हुए आएगा। जिले के विकास के लिए और युवाओं को रोजगार देने के लिए हमें रोजगार परक शिक्षा देनी होगी। इसलिए जिले में मेडिकल कॉलेज व इंजिनियरिंग कॉलेज की सख्त जरूरत है।

युवाओं के रोजगार के लिए उन्हें देनी होगी रोजगार परक शिक्षा: डॉ. दिलशाद आलम

वहीं, राजनीति मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज पांच किलो अनाज से गरीबों का पेट नहीं भरता, बल्कि उनको रोजगार की जरूरत है। गरीबों के उत्थान के लिए व्यावसायिक क्षेत्र को बढ़ावा देना होगा। साथ ही, गरीबों के हक व न्याय की लड़ाई लड़नी होगी। आज समाज संकुचित होता जा रहा है, जिसके कारण आने वाले सालों में हमारे बुजुर्ग वृद्ध आश्रम में होंगे और बच्चे विदेश में।

युवाओं के रोजगार के लिए उन्हें देनी होगी रोजगार परक शिक्षा: डॉ. दिलशाद आलम

इसपर गहन चिंतन और मंथन की जरूरत है। ताकि, समाज की विचारधारा को सुधारा जा सके। इसे सुधारने की जरूरत है। इसके लिए मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय और भी अन्य मंचों का आह्वान करता है कि भविष्य की रूपरेखा को अभी से सुधारा जा सके। 

युवाओं के रोजगार के लिए उन्हें देनी होगी रोजगार परक शिक्षा: डॉ. दिलशाद आलम

डॉ. दिलशाद ने कहा कि आज जिस ओर हमारा समाज जा रहा है, उसके लिए सभी संस्थान और वर्गों को खुलकर एक साथ आना होगा। ताकि, समाज में व्याप्त अवधारणाओं को बदला जा सके। तभी जाकर हम अपने समाज, युवाओं और सरकार को एक अच्छी दिशा और नई किरण की ओर काम करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज मानवता के मूल्यों और सिद्धांतों का भी ह्रास हो रहा है,

युवाओं के रोजगार के लिए उन्हें देनी होगी रोजगार परक शिक्षा: डॉ. दिलशाद आलम

जिस पर हमें गहन चिंतन और विमर्श करना होगा। कार्यक्रम के अंतिम दौर में डॉ. आलम ने याुवाओं को आगे आकर भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज से काम करने की अपील की। साथ ही, इस क्रम में डॉ. दिलशाद आलम ने पौधा लगाओ अभियान के तहत 50 पौधा वितरण किए। कार्यक्रम में रिजवान, पंकज, हर्षित, राजेश यादव, राम बिहारी, अनिया प्रिय, विजय नारायण, प्यारे लाल, कन्हैया ठाकुर, सिया, विशाल कुमार, सोनू, सुनील, आनंद कुमार, कमरुद्दीन मीणा, रामाशंकर, मृत्युंजय, शाहजहां, अरविंद कुमार, इम्तियाज अंसारी, विकास ठाकुर, अरुण कुमार, रौशन आदि मौजूद रहे।

युवाओं के रोजगार के लिए उन्हें देनी होगी रोजगार परक शिक्षा: डॉ. दिलशाद आलम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।