भाजपा बगेन मंडल की बैठक संपन्न, कार्यसमिति विस्तार पर हुई चर्चा

भाजपा बगेन मंडल की बैठक संपन्न, कार्यसमिति विस्तार पर हुई चर्चा

- बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने नयें मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी बगेन मंडल की कार्य समिति बैठक बगेन गोला पर मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येन्द्र मिश्र ने किया। इस बैठक में मंडल कार्य समिति के विस्तार पर चर्चा किया गया। कार्य समिति की शुरूआत राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम से एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन का जोरदार स्वागत किया गया।

मंडल अध्यक्ष ने अपने संबोधन मंे कहा कि मेरे उपर पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उसका मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की कोशिश करूंगा। इस मंडल के सभी पंचायत के हर गांवो के सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जायेगा साथ ही साथ इस मंडल के वरीय नेता एव कार्यकर्ता जो 1980 से आज तक अपने खून पसीने से पार्टी को सिंचते आये है, उनको भी सम्मानित करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बक्सर जिला के अंतिम छोर पर स्थित इस मंडल के अंतर्गत आनेवाले गांव के विकास के लिए भी स्थानीय सासंद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री से विचार-विमर्श किया जायेगा।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इन्द्रजीत बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस मंडल के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जायेगा। वरीय भाजपा नेता बिर बहादुर राय ने कहा कि इस मंडल मे भाजपा का कार्यालय खोल कर इस मंडल के आम जनमानस के कार्य को निष्पादित करने का भी कार्य किया जाये, जिससे आम जन मानस मे पार्टी के प्रति सहानुभूति बढे़। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आशिष रंजन ठाकुर को अंग वस्त्र माला एवं प्रतिक चिन्ह देकर संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। बैठक मंे भाजयुमो के जिला प्रवक्ता शिवशम्भू पान्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल पान्डेय, विजय शंकर शुक्ल, बशिष्ठ राय, संजय राय वार्ड सदस्य, ऋषिदेव मिश्र, मनोज गिरी, रूपेश पाठक, धीरज पांडेय, अशोक कुमार, अमित कुमार, संजय सिंह, मनोज कुमार राय, विकास मिश्र, अविनाश तिवारी, राजू चौधरी, विनय कुमार, सौरभ कुमार, चंचल, धरीक्षण सिंह, जगदीश यादव, गुप्तेश्वर महतो, रामजी कुमार सहित सकैड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।