Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

देश के युवाओं में सबसे लोकप्रिय नेता है चिराग पासवान - अखिलेश

लोजपा रामविलास की जिला कार्य समिती की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। यह कार्यसमिति बैठक सदर प्रखंड के गड़नी गांव में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने व मंच संचालन प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान ने किया। बैठक की शुरूआत शपथ-पत्र पढ़कर की गई।

देश के युवाओं में सबसे लोकप्रिय नेता है चिराग पासवान - अखिलेश

- सदर अंचल के गड़नी गांव में आयोजित हुआ लोजपा राम विलास का जिला कार्यसमिति बैठक

केटी न्यूूज/बक्सर 

लोजपा रामविलास की जिला कार्य समिती की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। यह कार्यसमिति बैठक सदर प्रखंड के गड़नी गांव में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने व मंच संचालन प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान ने किया। बैठक की शुरूआत शपथ-पत्र पढ़कर की गई।

 जिला कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथी के तौर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव व बक्सर जिला संगठन के सह प्रभारी सुरेश पासवान उपस्थित हुए। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथी सुरेश पासवान को 51 किलो के फूल माला, अंगवस्त्र, टोपी व तलवार से सम्मानित किया गया।

देश के युवाओं में सबसे लोकप्रिय नेता है चिराग पासवान - अखिलेश

जिला कार्य समिती की बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी व भीम आर्मी के 130 पुरुष व महिला कार्यकर्ता जो रविदास समाज से आते है, ने चिराग पासवान के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कार्य समिती की बैठक अब बारी बारी से सभी प्रखंडों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोकप्रियता पुरे देश में युवाओं के बीच बढ़ी है। बिहार के सभी जाति व सभी धर्म के लोग चिराग पासवान को अपना भविष्य मान रहे है। 

बैठक मे संगठन का विस्तार भी किया गया। कार्य समिती में शामिल प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, अतिपिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील बारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद आलम, युवा के प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी, आईटी सेल प्रदेश सचिव संदीप यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रामजी राय, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर पासवान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, जिला बिस्तार प्रमुख संजीव राय, युवा जिलाध्यक्ष ओमजी मिश्रा, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, जिला महासचिव सोमप्रकाश पासवान, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव मुन्ना पांडेय, जिला सचिव शिवमोहर राम,नगर अध्यक्ष डुमरांव व बक्सर मगन राय, सचिन पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, शिव जी सिंह, रामाशंकर पांडेय, सुग्रीव पासवान, जिला सचिव मदन पासवान, मंटु पासवान, राजु पासवान, जिला सचिव संग्राम पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद प्रजापति, जिला सचिव ध्रुप पासवान, रामाशंकर यादव, राकेश पांडेय, प्रमोद पटनायक, अजय पासवान, राधे रमण पासवान, कैमुदिन अंसारी, रिपु सिंह, संतोष ठाकुर, पंकज राम, उमेश सिंह, उमा रविदास, मनोज रविदास, लोहा, रमेश, गरजन रविदास, इन्द्रदेव रविदास, मेढा रविदास, बिनोद रविदास, सुनिल रविदास, शिवनाथ रविदास, शिवशंकर रविदास, रोहित रविदास, रामराज रविदास, शिव कुमार रविदास, रामनाथ रविदास, जवाहिर रविदास सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।