बिहार पुलिस सम्मान समारोह 11 को, कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी व जवान होंगे सम्मानित

तथ्यपरक खबरों के साथ लोकहित के मुद्दों को विशेष रूप से जगह देकर आमजन के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाला केशव टाइम्स न्यूज ग्रुप और बक्सर खबर ने अब कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करने की पहल की है। इसी कड़ी में 11 मार्च को केशव टाइम्स न्यूज ग्रुप व बक्सर खबर की ओर से बिहार पुलिस सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

बिहार पुलिस सम्मान समारोह 11 को, कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी व जवान होंगे सम्मानित

- कर्तव्यनिष्ठा को केशव टाइम्स का सलाम 

- केशव टाइम्स न्यूज ग्रुप की ओर से डुमरांव के वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय प्रांगण में किया जा रहा कार्यक्रम 

- महानिदेशक आलोक राज, डीआईजी सत्य प्रकाश, डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी शुभम आर्य समारोह में रहेंगे उपस्थित  

केटी न्यूज /बक्सर 

तथ्यपरक खबरों के साथ लोकहित के मुद्दों को विशेष रूप से जगह देकर आमजन के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाला केशव टाइम्स न्यूज ग्रुप और बक्सर खबर ने अब कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करने की पहल की है। इसी कड़ी में 11 मार्च को केशव टाइम्स न्यूज ग्रुप व बक्सर खबर की ओर से बिहार पुलिस सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव में होने वाले इस कार्यक्रम में बक्सर जिला में बेहतरीन और कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने वाले बिहार पुलिस के जांबाज पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आलोक राज,

महानिदेशक सह अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना, अतिरिक्त प्रभार, अध्यक्ष, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी), विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश पुलिस उप-महानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र व विशिष्ट अतिथि अंशुल अग्रवाल, जिलाधिकारी, बक्सर उपस्थित रहेंगे। 

इन अतिथियों के हाथों बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, जिले के दो एसडीपीओ और दो डीएसपी, तीन थानाध्यक्ष, आठ दारोगा व पांच सिपाही सम्मानित होंगे। खास बात यह है कि सम्मानित होनेवाले इन पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन पिछले एक साल की उनकी उपलब्धियों के आधार पर किया गया है। इनमें क्राइम कंट्रोल, शराब तस्करी रोकने,

साइबर क्राइम, डायल 112 के तहत इनका विशेष योगदान है। जिन पुलिस अधिकारियों व जवानों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा, इनका चयन बक्सर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से किया गया है। जिला में यह पहला अवसर है कि किसी मीडिया ग्रुप की ओर से पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 

आपको बता दें केशव टाइम्स न्यूज ग्रुप बिहार/ उत्तर प्रदेश व झारखंड का लीडिंग डिजिटल न्यूज चैनल है। डिजिटल न्यूज चैनल के साथ-साथ केशव टाइम्स की न्यूज वेबसाइट और ई-न्यूज पेपर भी है। इसमें हम बिहार/उत्तर प्रदेश व झारखंड की प्रमुख खबरों के अलावा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खबरों को जगह देते हैं। इसके साथ ही हम सामाजिक सरोकार में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

इसी के तहत केशव टाइम्स न्यूज ग्रुप की ओर से 5 सितंबर 2024 को सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के साथ बाल मन को अपने ज्ञानों से सिंचित करनेवाले गुरुजनों को सम्मानित किया गया। इससे पहले 24 फरवरी 2024 को पटना में भविष्य का बिहार मीडिया कॉन्क्लेव का सफल आयोजन केशव टाइम्स न्यूज ग्रुप की ओर से किया गया था।

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, बक्सर के वर्तमान सांसद सुधाकर सिंह, कांग्रेस के मदन मोहन झा समेत कई शिक्षा और खेल जगत की हस्तियों ने शिरकत की। सभी ने भविष्य का बिहार कैसा हो, यहां की संभावनाएं, रोजगार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा आदि मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। मीडिया कान्क्लेव का आयोजन कर केशव टाइम्स न्यूज ग्रुप ने अन्य मीडिया संस्थानों के सामने एक नजीर पेश की है।