Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

पटाखा विस्फोट: जख्मी मुख्तार की इलाज के दौरान हुई मौत

डुमरांव के झगरू लोहार की गली स्थित एक घर में पटाखा के जखीरे में विस्फोट से जख्मी 40 वर्षीय मुख्तार रंगरेजा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसकी मौत सोमवार की सुबह पटना के किसी अस्पताल में हुई है।

पटाखा विस्फोट: जख्मी मुख्तार की इलाज के दौरान हुई मौत

-- 21 जनवरी को डुमरांव के झगरू लोहार की गली में आतिशबाजी के जखीरे में हुआ था विस्फोट, पटना में चल रहा था जख्मी का इलाज

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के झगरू लोहार की गली स्थित एक घर में पटाखा के जखीरे में विस्फोट से जख्मी 40 वर्षीय मुख्तार रंगरेजा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसकी मौत सोमवार की सुबह पटना के किसी अस्पताल में हुई है। बता दें कि पटाखा निर्माण मुख्तार का पुश्तैनी धंधा है तथा पिछले चार दशक से उसका परिवार इससे जुड़ा था। 21 जनवरी की शाम वह घर में मौजूद था, इसी दौरान संभवतः रसोई गैस के सिलेंडर में आग लगने के बाद उसकी चिंगारी घर में रखे पटाखों के जखीरे में जा लगी थी।

पटाखा विस्फोट: जख्मी मुख्तार की इलाज के दौरान हुई मौत

इस दौरान बहुत तेज विस्फोट हुआ था। इसकी चपेट में आने से मुख्तार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पड़ोसियों तथा स्वजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहंुचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।स्वजनों द्वारा उसका इलाज पटना में करवाया जा रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

पटाखा विस्फोट: जख्मी मुख्तार की इलाज के दौरान हुई मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।