कांग्रेस ने अपने चाल, चरित्र और व्यवहार से बिहार और बिहारियों को किया है अपमानित - विजय सिन्हा

कांग्रेस ने अपने चाल चरित्र व व्यवहार से बिहार तथा बिहारियों को अपमानित करने का काम किया है। बिहार शब्द को गाली बनाने व यहां के युवाओं के पलायन की जिम्मेवार कांग्रेस ही है। उक्त बातें बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मंगलवार को बक्सर में कही। वे बक्सर भाजपा द्वारा आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

कांग्रेस ने अपने चाल, चरित्र और व्यवहार से बिहार और बिहारियों को किया है अपमानित - विजय सिन्हा

- बक्सर में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

केटी न्यूज/बक्सर

कांग्रेस ने अपने चाल चरित्र व व्यवहार से बिहार तथा बिहारियों को अपमानित करने का काम किया है। बिहार शब्द को गाली बनाने व यहां के युवाओं के पलायन की जिम्मेवार कांग्रेस ही है। उक्त बातें बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मंगलवार को बक्सर में कही। वे बक्सर भाजपा द्वारा आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।  

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहारियों को बर्बाद करने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राजद व कांग्रेस को लंबे समय तक मौका दिया, लेकिन दोनों ने मिलकर पूरे देश में बिहारियोें को मजाक बनाया तथा उन्हें पलायन करने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द को गाली बनाने और राज्य से पलायन के लिए कांग्रेस और राजद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब कभी भी ऐसी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगा। 

बाबू कुंवर सिंह ने 1857 में भारत की चेतना को किया था जागृत

वहीं, उप मुख्यमंत्री ने 1857 की क्रांति केे महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि 1857 के स्वतंत्रता स्वतंत्रता संग्राम ने भारत की चेतना को जागृत कर भारतीय मानस को बदल दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी और दमन के कारण भारत का समाज पूरी तरह से कमजोर हो चुका था, लेकिन 1857 में वीर कुंवर सिंह जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में संपूर्ण देश में स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम शुरू हुआ, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने इस दासता के खिलाफ संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम एक भारत के लिए समर्पित होने का संकल्प था। इस स्वतंत्रता संग्राम ने संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने जिस प्रकार से 80 वर्ष की आयु में अत्याचार और अनाचार के खिलाफ संघर्ष किया यह हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने अपने अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करते हुए इस क्षेत्र को अंग्रेजों से आजाद कराया और आजादी का परचम लहराया था। उन्होंने कहा की आने वाले सदियों तक वीर कुंवर सिंह का शौर्य, उनका साहस हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने अपने युद्ध कौशल के बल पर अंग्रेजों को कई बार पराजित किया।उन्होंने आम जनमानस को आह्वान करते हुए कहा कि आज कुंवर सिंह जी से प्रेरणा लेते हुए बिहार को विकसित बनाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। साथ ही उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार को नशा मुक्ति अपराध मुक्त एवं विरासत युक्त बनाने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है।

इससे पूर्व नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजय टाइगर एवं दिलमणी देवी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, संतोष रंजन राय, प्रदीप दूबे सहित उपस्थित अतिथियों ने मंच पर वीर कुंवर सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया, तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन गोविंद सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. राजेश सिंहा, गोविंद सिंह, सुनील कुमार सिंह, बिट्टू सिंह, विमल कुमार सिंह, रजनीकांत गुप्ता, पुरुषोत्तम सिंह, भोला सिंह, चंदा पाण्डेय, मीना सिंह कुशवाहा, सुधा गुप्ता, इंदु देवी,

पूनम रविदास, ओम ज्योति भगत, दुर्गावती चतुर्वेदी, रानी चौबे, संध्या पांडेय, कंचन देवी, ज्वाला सैनी, पुरुषोत्तम कुमार, मनोज पांडेय, सुनील राम, पुनीत सिंह, अरविंद पासवान, विनोद शुक्ला, लक्ष्मण शर्मा, विनोद राय, अजय भट्ट, अजय वर्मा, दीपक सिंह, अमित, श्रीभगवान सिंह त्यागी, श्रीकांत पांडे, सतीश दुबे, धनंजय राय, प्रमोद मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।