Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

दहिवर की दुःखद घटना पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा, पीड़ित परिवार को सहायता की मांग

बक्सर जिले के दहिवर गांव में बीते दिनों घटी दर्दनाक घटना से पूरा क्षेत्र सदमे में है। एक ही परिवार के सात लोग जहरीला खाना खाने से अचेत हो गए थे। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी, बेटी और अन्य तीन परिजन अभी भी सदर अस्पताल बक्सर में गंभीर स्थिति में भर्ती हैं और जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं।

दहिवर की दुःखद घटना पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा, पीड़ित परिवार को सहायता की मांग

दहिवर की दुःखद घटना पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा, पीड़ित परिवार को सहायता की मांग

केटी न्यूज/बक्सर

घटना की जानकारी मिलने पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ. मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। डॉ. पांडेय ने प्रशासन से दोषियों को कठोर सजा दिलाने और प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता से कदम उठाने चाहिए।

दहिवर की दुःखद घटना पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा, पीड़ित परिवार को सहायता की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर आला अधिकारियों से वार्ता की, जिसमें अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सरकार पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता राशि उपलब्ध कराएगी। प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी-एसटी पर्यवेक्षक घनश्याम सहाय भी मौजूद थे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी बारीकी से ली और कहा कि इसकी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को दी जाएगी। इस दौरान पांच सदस्यीय टीम में जय राम, राम वीरेंद्र राम और राजू यादव भी शामिल रहे।

दहिवर की दुःखद घटना पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा, पीड़ित परिवार को सहायता की मांग

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।