Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

अगलगी में पांच मवेशी झूलसे, बाल बाल बचे घरवाले, हजारों की संपत्ति खाक

मुरार थाना क्षेत्र के कोन्ही गांव स्थित एक घर में अगलगी की भीषण घटना हो गई। इस घटना मंे जहां पांच मवेशी बुरी तरह से झुलस गए वही, हजारों की संपति खाक हो गई है। जबकि घरवाले इस घटना में बाल-बाल बच गए है।

अगलगी में पांच मवेशी झूलसे, बाल बाल बचे घरवाले, हजारों की संपत्ति खाक
फाइल फोटो

- शनिवार की देर रात मुरार थाना क्षेत्र के कोन्ही गांव की है घटना, अगलगी के कारणों की नहीं मिल सकी है जानकारी

केटी न्यूज/चौगाईं 

मुरार थाना क्षेत्र के कोन्ही गांव स्थित एक घर में अगलगी की भीषण घटना हो गई। इस घटना मंे जहां पांच मवेशी बुरी तरह से झुलस गए वही, हजारों की संपति खाक हो गई है। जबकि घरवाले इस घटना में बाल-बाल बच गए है। अगलगी की यह घटना कोन्ही गांव निवासी सुदर्शन यादव पिता स्व. सभा यादव के घर शनिवार की देर रात हुई है। फिलहाल अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार सुदर्शन यादव का परिवार शनिवार की रात खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे उनके झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। घरवाले जबतक माजरा समझते तथा आग पर काबू पाने का उपाय करते तबतक पूरी झोपड़ी धूं-धूं कर जल गई थी। इस दौरान घरवाले मवेशियों व सामान की चिंता छोड़ जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल गए तथा शोरगुल मचा ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया। इस दौरान झोपड़ी में बंधे पांच मवेशी बूरी तरह से झुलस गए जबकि हजारों की संपति भी खाक हो गई है।

अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य श्रीनिवास यादव ने पीड़ित के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधि ने इस अग्नि पीड़ित परिवार की समस्या के प्रति शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है, ताकि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।