Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

राजस्व महाअभियान के अंतिम दिन उमड़ी रैयतों की भीड़, लो सर्वर ने फेरा पानी

शनिवार को राजस्व महाअभियान के अंतिम दिन चौसा अंचल के तीन पंचायतों और अंचल मुख्यालय पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रैयतों और किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह से ही पर्चा नामांतरण और बटवारा व विभिन्न प्रकार के राजस्व संबंधी कार्यों के लिए कतार में लगे रहे।

राजस्व महाअभियान के अंतिम दिन उमड़ी रैयतों की भीड़, लो सर्वर ने फेरा पानी

राजस्व महाअभियान के अंतिम दिन उमड़ी रैयतों की भीड़, लो सर्वर ने फेरा पानी

केटी न्यूज/चौसा 

हालांकि अंतिम दिन सर्वर की धीमी गति ने रैयतों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आवेदन एंट्री की रफ्तार बेहद धीमी रही, जिसके चलते बहुत कम संख्या में ही कार्य संपन्न हो सके। जानकारी के अनुसार दिनभर में महज 15 से 20 आवेदन ही ऑपरेटरों द्वारा ऑनलाइन दर्ज किए जा सके। सर्वर डाउन होने से लोगों को आवेदन जमा करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी और कई लोग निराश होकर लौट गए।

राजस्व महाअभियान के अंतिम दिन उमड़ी रैयतों की भीड़, लो सर्वर ने फेरा पानी

इस संबंध में अंचल अधिकारी (सीओ) उद्धव मिश्रा ने बताया कि राजस्व महाअभियान के तहत अंतिम दिन शिविर का आयोजन आदेशानुसार किया गया।  सीओ ने आगे कहा कि अभियान अब समाप्त हो गया है, लेकिन कल से पूर्ववत तरीके से किसान या रैयत अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आगे के कार्य उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार किए जाएंगे।

राजस्व महाअभियान के अंतिम दिन उमड़ी रैयतों की भीड़, लो सर्वर ने फेरा पानी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।