Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पर डीएम ने लगाया चार हजार का अर्थदंड

डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पर डीएम ने लगाया चार हजार का अर्थदंड

नियम की अनदेखी कर चाट में ईंट का टुकड़ा गिराने का था मामला:

केटी न्यूज/डुमरांव

नियमों की अनदेखी करने के मामले में डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार के खिलाफ बक्सर जिलाधिकारी ने चार हजार रुपये का अर्थदंड लगाया हैं। मामला बिना एनओसी लिए नगर परिषद द्वारा महाकाल मंदिर के समीप नहर के चाट में ईंट का टुकड़ा गिराने और बोर्ड की बैठक से संबंधित प्रोसिडिंग की प्रति उपलब्ध नही कराने का था। इस मामले में दो पूर्व वार्ड पार्षदों ने अनुमंडलीय लोक शिकायत में

डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पर डीएम ने लगाया चार हजार का अर्थदंड

परिवाद दायर किया था। पूर्व वार्ड पार्षद संतोष मिश्रा ने अनुमंडलीय लोक शिकायत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि भू माफियाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी राशि का दुरुपयोग व लूट-खसोट किया गया है। इस मामले में सुनवाई के बाद ही इओ ने कोई प्रतिवेदन उपलब्ध नही कराया, जिसके कारण वाद का निष्पादन नही हो

डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पर डीएम ने लगाया चार हजार का अर्थदंड

पाया। वाद के निष्पादन में उदासीनता अपनाने के खिलाफ लोक शिकायत पदाधिकारी ने शास्ति अधिरोपित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डीएम को अनुशंसा किया था। वहीं दूसरी ओर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सोनू राय ने भी अनुमंडलीय लोक शिकायत में परिवाद दायर कर नगर परिषद बोर्ड की बैठक से संबंधित प्रोसिडिंग की प्रति उपलब्ध नही कराने का आरोप लगाया था।

डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पर डीएम ने लगाया चार हजार का अर्थदंड

इस मामले में सुनवाई के दौरान इओ ने कोई प्रतिवेदन नही दिया, जिसे गंभीरता से लेते हुए अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी ने इओ के खिलाफ शास्ति अधिरोपित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डीएम को अनुशंसा भेजा था। इस दोनों मामले में डीएम ने अर्थदंड लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे अभी दर्जनों मामले नगर परिषद के खिलाफ कार्रवाई के इंतजार में पड़े हुए है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।