Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

कागजों पर जलनिकासी कर नप ने निकाले 2.70 लाख रूपए, आरटीआई से हुआ खुलासा

कागजों पर जलनिकासी कर नप ने निकाले 2.70 लाख रूपए, आरटीआई से हुआ खुलासा
डुमरांव नगर परिषद

- वार्ड 23 में हाई स्कूल से जलनिकासी के नाम पर हुई है अवैध निकासी

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव नगर परिषद में भ्रष्टाचार की कहानी हरि अनंत हरि कथा अनंता जैसी है। कई ऐसी योजनाओं पर लाखों की निकासी की गई है जो धरातल पर देखने को भी नहीं मिलती है। ऐसा ही एक मामले का खुलासा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत हुआ है। जिसे देख स्वतः ही यह समझा जा सकता है कि यहा के पदाधिकारी किस कदर भ्रष्टाचार मचाए हुए है। सूचना के अधिकार से मांगी गई जानकारी में नप के लोक सूचना पदाधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि नप के वार्ड 23 स्थित उच्च विद्यालय में 15 अगस्त को पानी निकासी योजना पर कार्य किया गया है।

कागजों पर जलनिकासी कर नप ने निकाले 2.70 लाख रूपए, आरटीआई से हुआ खुलासा

जिसमे 2 लाख 70 हजार 406 रुपया विभागीय कार्य करवाकर खर्च किया गया है। जबकि वार्ड संख्या 23 में कोई हाई स्कूल नहीं है। इसकी पुष्टि पूर्व वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में एक भी हाई स्कूल नहीं है। जानकारों की मानें तो यह अकेला ऐसा मामला नहीं है। बल्कि इस प्रकार के कई कार्य नप के द्वारा सिर्फ कागजों में करवाया गया है। इस सम्बंध में निर्वातमान वार्ड पार्षद हरिशंकर ततवा, मोहन मिश्र, कमलेश प्रसाद सहित अन्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 23 में कोई उच्च विद्यालय नहीं है। यदि पानी निकासी के नाम पर राशि खर्च की गई है तो गलत है इसकी जांच होने से सब कुछ पता चल जाएगा। कई पार्षदों ने इसकी जांच के लिए विभाग के प्रधान सचिव के साथ माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष पत्र लिखकर सभी विभागीय कार्याे का जांच करवाने को लेकर आवेदन भेजा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।