Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

डुमरांव थाना के कैंप में तीन दिनों में हुआ 91 लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन:

डुमरांव थाना के कैंप में तीन दिनों में हुआ 91 लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन:

 केटी न्यूज़/डुमरांव/ नावानगर 

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय थाना परिसर में तीन दिवसीय कैंप के दौरान अंतिम दिन तक 91 हथियारों का सत्यापन किया गया। लाइसेंसधारी हथियारों का सत्यापन कैंप में पहले दिन 30, दूसरे दिन 24 और अंतिम दिन 37 हथियारों का सत्यापन किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र में 91 और नया भोजपुर ओपी क्षेत्र में 35 लाइसेंसी शस्त्रधारी है।

डुमरांव थाना के कैंप में तीन दिनों में हुआ 91 लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन:

शेष छूटे हुए शस्त्रों के सत्यापन को लेकर अगली तिथि निर्धारित की जायेगी। तीन दिवसीय कैंप में बतौर मजिस्ट्रेट डुमरांव सीओ अंकिता सिंह व प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अनीष राणा को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। आगामी लोकसभा चुनाव में विधि-व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने हथियारों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है, जिसको लेकर इस कैंप में शहर व

डुमरांव थाना के कैंप में तीन दिनों में हुआ 91 लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन:

ग्रामीण इलाके के हथियारों के लाइसेंसधारियों का जमावड़ा लगा रहा। सभी ने बारी-बारी से अपने लाइसेंस का सत्यापन कराया। सीओ ने बताया कि जो लाइसेंसधारी अपना हथियार तथा कागजात प्रस्तुत नही करेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी और उनके हथियार जब्त करने की अनुशंसा भी किया जायेगा। हथियारों के सत्यापन को लेकर लाइसेंसधारियों के बीच बेचैनी बढ़ गयी है।

डुमरांव थाना के कैंप में तीन दिनों में हुआ 91 लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन:

नावानगर  तीन दिवसीय शस्त्र सत्यापन नावानगर व सिकरौल थाना में कुल 36 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस तरह तीन दिवसीय शस्त्र सत्यापन में दो थानों के बीच कुल 168 शस्त्रों भौतिक सत्यापन किया गया। शस्त्र सत्यापन में शस्त्र का लाइसेंस रिनवल, शस्त्र की भौतिक स्थिति एवं कारतूस की सत्यापन की गई। जिसको लेकर नावानगर व

डुमरांव थाना के कैंप में तीन दिनों में हुआ 91 लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन:

सिकरौल थाना में तीनों दिन गहमागहमी रही। अंतिम दिन नावानगर में सीओ अजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने 9 शस्त्रों का सत्यापन किया। वही सिकरौल में बीडीओ मनोज कुमार व थानाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने 36 शस्त्र का सत्यापन की। इस तरह नावानगर में कुल 82 तथा सिकरौल में कुल 86 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। बीडीओ ने बताया कि शस्त्र सत्यापन की रिपोर्ट जिला में भेज दी जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।