डुमरांव में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह में पंपो पर लगी भीड़, पुलिस की मुश्तैदी से स्थिति हुई सामान्य
मंगलवार को डुमरांव के सभी पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ गई। सभी पेट्रोल पंपो पर अचानक सैकड़ो बाइक चालक व अन्य चार पहिया वाहन चालक तेल लेने पहुंच गए थे। इस दौरान पेट्रोल के साथ ही डीजल की भी डिमांड हो रही थी।

-- प्रायः सभी पेट्रोल पंपो पर मिल रहा था तेल, अचानक लग गई थी भीड़, थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाह से बचने की दी सलाह?
केटी न्यूज/डुमरांव
मंगलवार को डुमरांव के सभी पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ गई। सभी पेट्रोल पंपो पर अचानक सैकड़ो बाइक चालक व अन्य चार पहिया वाहन चालक तेल लेने पहुंच गए थे। इस दौरान पेट्रोल के साथ ही डीजल की भी डिमांड हो रही थी। अचानक भीड़ बढ़ने से पेट्रोल पंपो पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी। वाहन चालक पहले तेल लेने के लिए आपस में उलझ रहे थे। कई ग्राहक तो पेट्रोल पंप कर्मियों से भी तू-तू, मैं-मैं पर उतारू हो गए थे। जबकि महाराजा पेट्राल पंप को छोड़ सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल उपलब्ध था।

इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल डुमरांव पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इस दौरान सभी पेट्रोल पंपो पर पुलिस टीम भेज स्थिति को नियंत्रित कराए। वे खुद सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किए तथा लोगों से संयम बरतने की अपील की। थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों से बचने को कहा और बताया कि कही भी डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है। वहीं, थानाध्यक्ष ने पेट्रोल पंप संचालकों व कर्मियों को भी कई आवश्यक निर्देश दिए, ताकी लोगों को परेशानी का सामना न करना पडे़। बावजूद, पूरे दिन सभी पेट्रोल पंपो पर तेल लेने वालों की होड़ मची रही।

