Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बक्सर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन, 20 पदों पर होगा ऑन स्पॉट चयन

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में दिनांक 13 जनवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।

बक्सर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन, 20 पदों पर होगा ऑन स्पॉट चयन

केटी न्यूज/बक्सर

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में दिनांक 13 जनवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।इस जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा भर्ती की जाएगी। कंपनी द्वारा फील्ड सर्विस ऑफिसर पद के लिए कुल 20 रिक्तियां निकाली गई हैं।

बक्सर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन, 20 पदों पर होगा ऑन स्पॉट चयन

चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 20 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या स्नातक रखी गई है।कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को रहने एवं मेस की सुविधा पर प्रोत्साहन राशि, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा सुविधा, समय-समय पर पदोन्नति तथा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर जॉब कैम्प स्थल पर ही ऑन स्पॉट किया जाएगा।जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है।

बक्सर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन, 20 पदों पर होगा ऑन स्पॉट चयन

जो अभ्यर्थी अब तक निबंधित नहीं हो पाए हैं, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बॉयोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं।नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस पूरी प्रक्रिया में उसकी भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की है तथा नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। जॉब कैम्प का संचालन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03  बजे तक किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

बक्सर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन, 20 पदों पर होगा ऑन स्पॉट चयन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।