सरकार खटारा गाड़ी की तरह, अब इसे बदलने का समय आ गया - तेजस्वी यादव

बिहार सरकार खटारा हो गई है। अब इसे बदलने का समय आ गया है। बिहार में 15 वर्षों में गाड़ियो का रजिस्टेªशन भी फेल हो जाता है, फिर सरकार अबतक कैसे चल रही है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को केसठ में कही।

सरकार खटारा गाड़ी की तरह, अब इसे बदलने का समय आ गया - तेजस्वी यादव

- तेजस्वी यादव ने किया शांति देवी की प्रतिमा का अनावरण, जनता से मांगा एक मौका

केटी न्यूज/केसठ

बिहार सरकार खटारा हो गई है। अब इसे बदलने का समय आ गया है। बिहार में 15 वर्षों में गाड़ियो का रजिस्टेªशन भी फेल हो जाता है, फिर सरकार अबतक कैसे चल रही है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को केसठ में कही।

मौका था केसठ बस पड़ाव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित पूर्व शिक्षिका स्व. शांति देवी की 8वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा अनावरण का। इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।अपने संबोधन में तेजस्वी ने राज्य सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि महंगाई, बेरोजगारी और पलायन चाहिए, तो भाजपा को वोट दीजिए।

भाजपा केवल वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को भूल जाती है। तेजस्वी ने अपने 17 महीने के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने किए गए वादों को जमीन पर उतारा। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार उन्हें एक मौका और दिया जाए।

उन्होंने वादा किया कि अगर सत्ता में आते हैं, तो लाखों युवाओं को नौकरी दी जाएगी। ‘बहन-मां योजना’ के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए सीधे खाते में भेजे जाएंगे। वृद्धावस्था पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किया जाएगा। गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए कर दी जाएगी।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि चाचाजी अब अचेतावस्था में हैं

और उनकी सरकार अब खटारा गाड़ी जैसी हो चुकी है। अब बिहार को तेज और नए नेतृत्व की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिप अध्यक्ष अरविन्द यादव उर्फ गामा पहलवान ने व संचालन राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार उर्फ पप्पू यादव, विनोद मास्टर और मुख्तार यादव ने संयुक्त रूप से किया।

खुद को बताया सीएम पद का उम्मीदवार

तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताते हुए कहा कि एक बार आप अपने इस बेटे को मुख्यमंत्री बना दें, तो वह आपकी गरीबी मिटा देगा। आपको पक्के मकान मुहैया कराये जाएंगे। इस अभियान को पूरा करने के लिए मुझे आपके समर्थन और प्यार की जरूरत है। ’’पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे

तेजस्वी यादव ने दशकों पहले अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली सरकार तथा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के बीच अंतर को भी रेखांकित किया। नीतीश कुमार नीत सरकार पर उन्होंने गरीबों के प्रति उदासीन और बैर-भाव रखने का आरोप लगाया और कहा कि 20 वर्षों के लंबे शासनकाल में भी नीतीश कुमार की सरकार विकास के मुद्दे पर फेल रही है। 

तेजस्वी को एक झलक पाने के लिए युवाओं में दिखा काफी उत्साह

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के एक झलक पाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखा ।जैसे ही वह अपने काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे युवा वर्ग ने जयकारा लगाकर उनका स्वागत किया युवाओं ने कहा कि नेता ही नहीं बल्कि हमारे आइकॉन है। वहीं महिलाएं भी कुछ कम नहीं थी, उनका स्वागत फूल माला से खूब किया।

 चांदी का मुकुट पहना तेजस्वी यादव को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान और पप्पू यादव द्वारा तेजस्वी यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधाकर सिंह, डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुशवाहा, पूर्व एमएलसी लालदास राय, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, अजय कुमार विक्रांत, मुकेश कुमार, मुन्ना यादव, श्रीकांत यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डॉ.

विद्या भारती, जिला परिषद सदस्य पूजा कुमारी, संतोष भारती, शारदा यादव, लालू यादव सहित कई आन्य राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जबकि हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्र में खेलकूद और दसवीं बारहवीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ साथ ग्रेपलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली सौम्या तिवारी को भी सम्मानित किया गया।