Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

राजद को मिल रहा है अब सवर्णों का साथ - भाई बिरेंद्र

राजद को मिल रहा है अब सवर्णों का साथ - भाई बिरेंद्र

केटी न्यूज / बक्सर

माय समीकरण से आगे बढ़कर राजद अब ए टू जेड की पार्टी बन गई है। पार्टी को सवर्ण समाज का भरपूर साथ मिल रहा है। पार्टी का संचालन सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। यह कहना है मनेर विधायक स्टीमेट कमेटी के अध्यक्ष भाई बिरेंद्र का। बक्सर परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को सभी संप्रदाय का साथ मिल रहा है। पार्टी सभी को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार गठन का 2 महीना हो गया। सरकार का पूरा ख्याल है कि जनता से किए गए हर वायदे को ससमय पूरा किया जाए।

भाजपा सरकार को महंगाई बेरोजगारी कि सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार गरीब मजदूर किसान तथा नौजवान विरोधी है। देश की जनता उस मौके का इंतजार कर रही है जब केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाए। बक्सर में पदाधिकारियों से विकास योजनाओं पर गंभीरता से चर्चा के बाद प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले नौजवान चाय पकौड़ा बेचने को मजबूर है। प्रेस वार्ता के दौरान झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संतोष भारती अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिकार अहमद युवा राजद नेता तुषार विजेता व बड़ी संख्या में राजद नेता उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।