Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

देवोत्थान एकादशी पर भगवान वामनेश्वर मंदिर में मना दीपोत्सव

देवोत्थान एकादशी पर भगवान वामनेश्वर मंदिर में मना दीपोत्सव
देवोत्थान एकादशी पर दिए जलाते मंच के कार्यकर्ता

- घी के दिए जला लोक कल्याण की हुई कामना

केटी न्यूज/ बक्सर

शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी के मौके पर भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में सेंट्रल जेल स्थित भगवान वामनेश्वर मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा इसकी शुरूआत की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में घी के दीए जलाकर जिले के लोगों के मंगल के लिए कामना की। पूरे मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया था। दीप दान में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। पूरी श्रद्धा के साथ भगवान वामनेश्वर मंदिर में दीप जलाया गया।  इस भगवान वामन की जयघोष से पूरा वातावरण गूंज रहा था। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु देवोत्थान एकादशी के दिन ही शयन निद्रा से जागते हैं।

ऐसे में सभी शुभ कार्य देवोत्थान एकादशी के दिन से शुरू हो जाते हैं। देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निमित्त घी के दिए जलाने का भी काफी महत्व है। भगवान वामन विष्णु के ही साक्षात अवतार थे। कार्यक्रम के दौरान भगवान वामन की जय घोष पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। मौके पर मृत्युंजय तिवारी, प्रकाश पांडेय ,संजय ओझा, मनोज तिवारी, अवधेश पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी, सोनू चौबे, अभिषेक ओझा, संजय चौबे, प्रमोद कुमार चौबे, सरोज तिवारी, कपिल मुनि त्रिगुन, राकेश पाण्डेय, चंद्रभूषण ओझा, अखिलेश समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।