Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पुलिस टीम पर हमला दो सिपाही जख्मी

पुलिस टीम पर हमला दो सिपाही जख्मी

- चार गिरफ्तार, चौदह पर दर्ज हुआ एफआईआर

- बगेन थाना क्षेत्र के कैथी टोला महादलित बस्ती की है घटना

केटी न्यूज/ डुमरांव

गुरूवार की रात बगेन थाना क्षेत्र के कैथी डेरा गांव निवासी एक फरार तस्कर को गिरफ्तार करने गई स्थानीय पुलिस पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो सिपाही जख्मी हो गए। जिन्हें तत्तकाल इलाज के लिए रघुनाथपुर सीएचसी भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने पलटवार करते हुए हमला करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कैथी डेरा निवासी पुप्पल मुसहर शराब तस्करी मामले का आरोपी है तथा वह फरार चल रहा है। उसी को गिरफ्तार करने बगेन थाने की पुलिस पहुंची थी। लेकिन बस्ती के कुल चौदह लोगों ने मिल पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से पुलिस घबड़ा गई। इस दौरान दो सिपाहियों को चोटें भी आई है। हालांकि तुरंत ही पुलिस संभल कर जबावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने उक्त चारों के अलावे दस अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी व पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। जख्मी सिपाहियों में तुलसी प्रसाद व धर्मेन्द्र पासवान शामिल है। जिनका इलाज रघुनाथपुर सीएचसी में चल रहा है। गौरतलब है कि बगेन थाना क्षेत्र का कैथी डेरा गांव शराब तस्करी के लिए कुख्यता है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।