Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

शराब के नशे में पिस्टल के साथ हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार

शराब के नशे में उत्पात मचाना तथा पिस्टल लहराते हुए एक घरवाले को आतंकित करने के आरोप में नगर थाने की पुलिस ने शिवपुरी मोहल्ले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया है।

शराब के नशे में पिस्टल के साथ हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार

शराब के नशे में पिस्टल के साथ हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर

शराब के नशे में उत्पात मचाना तथा पिस्टल लहराते हुए एक घरवाले को आतंकित करने के आरोप में नगर थाने की पुलिस ने शिवपुरी मोहल्ले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितो की पहचान शिवपुरी मोहल्ले निवासी गौतम कुमार पिता नरसिंह सिंह तथा शुभम मिश्रा पिता अशोक कुमार शामिल है। दोनों के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। 

शराब के नशे में पिस्टल के साथ हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार की रात दोनों अपने मोहल्ले के एक घर को टारगेट कर पिस्टल लहरा रहे थे तथा घरवालों को धमका रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल एक पुलिस टीम भेज दोनों को गिरफ्तार करवाया गया। इस दौरान उनकेे पास से एक पिस्टल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के वक्त दोनों नशे में थे तथा मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।

शराब के नशे में पिस्टल के साथ हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।