Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

बक्सर-राजपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महागठबंधन की जीत का किया दावा

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर एवं बक्सर-राजपुर विधानसभा प्रभारी घनश्याम राम का जोरदार स्वागत किया गया। राजपुर एवं बक्सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कोऑर्डिनेटर घनश्याम राम पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया

बक्सर-राजपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महागठबंधन की जीत का किया दावा

बक्सर-राजपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महागठबंधन की जीत का किया दावा

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर एवं बक्सर-राजपुर विधानसभा प्रभारी घनश्याम राम का जोरदार स्वागत किया गया। राजपुर एवं बक्सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कोऑर्डिनेटर घनश्याम राम पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया।

बक्सर-राजपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महागठबंधन की जीत का किया दावा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बक्सर और राजपुर कांग्रेस की परंपरागत सीटें रहेंगी और महागठबंधन जिले की सभी चारों सीटों पर विजय पताका फहराएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में भी जब कांग्रेस पूरे शाहाबाद में संघर्ष कर रही थी, तब बक्सर की जनता ने अकेले कांग्रेस को जिताकर उसकी शान बढ़ाई थी।

बक्सर-राजपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महागठबंधन की जीत का किया दावा

कोऑर्डिनेटर घनश्याम राम ने अपने संबोधन में कहा कि वह लगातार बक्सर और राजपुर के गांव-गांव जाकर एससी-एसटी समाज से संवाद स्थापित कर रहे हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस संगठन गांव से बूथ स्तर तक सक्रिय रहेगा और चुनाव में महागठबंधन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

बक्सर-राजपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महागठबंधन की जीत का किया दावा

इस अवसर पर बक्सर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। महागठबंधन की एकजुटता और जनता का भरोसा देखकर कहा जा सकता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

बक्सर-राजपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महागठबंधन की जीत का किया दावा

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष निर्मला देवी, महेंद्र चौबे, वीरेंद्र राम, भोला ओझा, विनय कुमार सिंह सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सभी ने कांग्रेस को मजबूत करने और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।

बक्सर-राजपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महागठबंधन की जीत का किया दावा

बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ यह आयोजन न केवल स्वागत समारोह था, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी का भी संकेत माना जा रहा है। पार्टी नेताओं की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि कांग्रेस बक्सर और राजपुर में संगठन को नया उत्साह देने के साथ-साथ महागठबंधन के लिए जीत की नींव मजबूत करने में जुट गई है।

बक्सर-राजपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महागठबंधन की जीत का किया दावा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।