Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

एक घंटें की बारिश से कई मोहल्ले हुए जलमग्न, दुकानों व घरों के अंदर पहुंचा गंदे नाली का पानी

एक घंटें की बारिश से कई मोहल्ले हुए जलमग्न, दुकानों व घरों के अंदर पहुंचा गंदे नाली का पानी

– जलजमाव से छुटकारा दिलाने की नप के दावे पर फिरा पानी:

एक घंटें की बारिश से कई मोहल्ले हुए जलमग्न, दुकानों व घरों के अंदर पहुंचा गंदे नाली का पानी

केटी न्यूज/डुमरांव

एक घंटें की बारिश से कई मोहल्ले हुए जलमग्न, दुकानों व घरों के अंदर पहुंचा गंदे नाली का पानी

फोटो / झमा झम बारिश का नजारा

गोला रोड मे हूआ जल जमाव

मंगलवार की दोपहर को करीब एक घंटें की बारिश से ही डुमरांव के कई इलाकों में जलजमाव का नजारा बन गया। नगर परिषद के जलजमाव से शहर को निजात दिलाने के दावे पर फिर पानी फिर गया। झमाझम बारिश से शहर के मुख्य सड़क सहित कई इलाकों की सड़क बरसात के पानी से भर गया। कई मोहल्लों में बारिश का पानी घरों के आंगन व कई दुकानों तक प्रवेश कर गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी।

एक घंटें की बारिश से कई मोहल्ले हुए जलमग्न, दुकानों व घरों के अंदर पहुंचा गंदे नाली का पानी

सड़क पर गुजरने वाले वाहन भी रेंगने पर मजबूर हो गये। जैसे-तैसे लोग बरसात के पानी को झेलते हुए सड़क पार कर रहे थे। करीब एक घंटे की बारिश ने लोगों के लिए आफत बन गयी और कई मंडियों की हालत बदतर हो गयी। जलजमाव के बाद लोगों का गुस्सा नप प्रशासन के खिलाफ झलका। लोगों का कहना है कि हर वर्ष नप लाखों रुपये खर्च कर सफाई अभियान चलाती है।

एक घंटें की बारिश से कई मोहल्ले हुए जलमग्न, दुकानों व घरों के अंदर पहुंचा गंदे नाली का पानी

फोटो /  ईदगाह के पास मेन रोड पर भरा बारिश का पानी

लेकिन, एक घंटे की बारिश ने पोल खोलकर रख दी। मानसून शुरू होने पर नप के सफाईकर्मी नाली व सेंट्रल नाला की सफाई में जुटते है और बारिश होते ही सफाई का काम ठप हो जाता। नालियों की सफाई नियमित रूप से नही होने से उसमें गाद भर जाता है और ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़को पर बहने लगता है।

एक घंटें की बारिश से कई मोहल्ले हुए जलमग्न, दुकानों व घरों के अंदर पहुंचा गंदे नाली का पानी

बारिश के दौरान शहर के गोला रोड़, पुराना थाना रोड, शहीद गेट नप मार्केट, सफाखाना रोड, हरिजी के हाता, स्टेशन रोड, कड़वी रोड, ठठेरी बाजार, टेक्सटाइल व चाणक्यपुरी कॉलोनी के गली व सड़को की हालत बदतर बन गयी है। इस स्थिति में राहगीरों व व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी निकासी के लिए बनाये गये नाले ओवरफ्लो होकर सड़को पर बहने लगे।

एक घंटें की बारिश से कई मोहल्ले हुए जलमग्न, दुकानों व घरों के अंदर पहुंचा गंदे नाली का पानी

फोटो /  जर्जर सड़क पर भरा बारिश का पानी

शहर की मुख्य मंडी गोला रोड में नालियों का पानी इस कदर सड़क पर चढ़ गया कि अधिकतर दुकानों के अंदर प्रवेश कर गया, जिस वजह से दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि सड़क किनारे दोनों ओर नाले गंदगी व गाद से भरे पड़े है।

एक घंटें की बारिश से कई मोहल्ले हुए जलमग्न, दुकानों व घरों के अंदर पहुंचा गंदे नाली का पानी

फोटो /  राज हाईस्कूल के मैदान में बारिश के पानी से बना झील

जिससे नालों से पानी आगे न जाकर ओवरफ्लो होकर सड़को पर बहने लगते है। अगर इसी तरह भारी बरसात होती रही तो दुकानों का सामान बचा पाना एक चुनौती साबित होगा। हालांकि सफाई के मामले में नप प्रशासन ने दावा किया था कि इस बार बरसात के दिनों में कही भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न नही होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।