मुरार : कट्टा के साथ पकड़ा गया नौवी का छात्र, निशानदेही पर दोनाली बंदूक व 20 से अधिक कारतूस बरामद

अनुमंडल के मुरार थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय ओझा बरांव के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक किशोर को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बाद में पुलिस ने ओझा बरांव गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उसके घर से एक दोनाली बंदूक तथा 20 से अधिक कारतूस मिला।

मुरार : कट्टा के साथ पकड़ा गया नौवी का छात्र, निशानदेही पर दोनाली बंदूक व 20 से अधिक कारतूस बरामद

- किशोर से पूछताछ के बाद गांव में छापेमारी अभियान चला रही है पुलिस, जानकारी मिलने के बाद से मच गया है हड़कंप

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल के मुरार थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय ओझा बरांव के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक किशोर को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बाद में पुलिस ने ओझा बरांव गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उसके घर से एक दोनाली बंदूक तथा 20 से अधिक कारतूस मिला। इसके बाद पुलिस का जांच और तेज हो गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है। जानकारों का कहना है कि पुलिस के हाथ एक बड़ा गिरोह लग गया है। इस मामले में विशेष जानकारी देने से फिलहाल पुलिस बचते नजर आ रही है। हालांकि, डुमरांव डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है और बताया कि अभी छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी जाएगी। गिरफ्तार किशोर उच्च विद्यालय ओझा बरांव का नौवी कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर मुरार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किशोर कट्टा लेकर ओझा बरांव उच्च विद्यालय के पास घुम रहा है। इस सूचना पर एक टीम भेज तत्काल उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से देशी तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने जब उक्त किशोर से हथियार के संबंध में पूछताछ की तो उसने पुलिस को कई अहम जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस टीम काफी गंभीर हो गई तथा थानाध्यक्ष ने इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी मामले की तह तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दिए है।

अब तक उसके निशानदेही पर एक दोनाली बंदूक व 20 से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं, पुलिस की छापेमारी अभी चल ही रही है। ऐसे में हथियारों तथा कारतूस की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।   इस संबंध में मुरार थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की बारीकि से जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी व किशोर से पूछताछ के बाद कई चौकाने वाली बातें सामने आ सकती है तथा कलम पकड़ने की उम्र में उसके हाथ में कट्टा थमाने वाले भी पुलिस की जद में आ सकते है। वही, इस घटना के बाद उच्च विद्यालय ओझा बरांव के शिक्षक व छात्र भयभीत है।