Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

उदासीनता, बाजार की नीलामी के बाद नहीं पहुंच रहे सब्जी विक्रेता

चंदा पंचायत के भरियार बाजार की हालिया नीलामी ने दुकानदारों पर आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। नीलामीकर्ता आशीष गिरी द्वारा बाजार 1.85 लाख रुपये में सालाना नीलाम हुआ है, जिसके तहत स्थाई दुकानदारों से 20 रूपए प्रति वर्ग फुट मासिक और अस्थाई दुकानदारों से 15 रूपए प्रतिदिन शुल्क वसूला जा रहा है। जिससे दुकानदार इस बाजार में अपनी दुकान नहीं लगा रहे है।

उदासीनता, बाजार की नीलामी के बाद नहीं पहुंच रहे सब्जी विक्रेता

केटी न्यूज/चक्की 

दुकानदार ओमप्रकाश गुप्ता और हीरालाल गुप्ता का कहना है कि बढ़ा हुआ शुल्क उनकी आय से मेल नहीं खाता है, उनका कहना है कि हमलोगों को 9 हज़ार 5 सौ रुपए प्रतिमाह देना होगा। वही सब्जी विक्रेता अखिलेश चौधरी, संतोष तुरहा, शिववचन तुरहा, और अन्य दुकानदारों ने कहा कि पहले सप्ताह में केवल दो दिन शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब रोज़ पैसे मांगे जा रहे हैं। उनका कहना है कि हमलोग पहले से ही मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं,

उदासीनता, बाजार की नीलामी के बाद नहीं पहुंच रहे सब्जी विक्रेता

अब इतना शुल्क देना संभव नहीं। नीलामीकर्ता आशीष गिरी का कहना है कि नियमों के अनुसार शुल्क तय किया गया है। बाजार में दुकान लगानी है तो शुल्क देना होगा। वहीं, पूर्व नीलामीकर्ता रामजी तुरहा ने कहा कि हमने पहले बाजार नीलाम लिया था, लेकिन इतना शुल्क कभी नहीं वसूला। आशीष गिरी ने बताया कि बाजार नीलामी में वही थे,सारी शर्त सुने थे।

उदासीनता, बाजार की नीलामी के बाद नहीं पहुंच रहे सब्जी विक्रेता

स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से शुल्क में कमी की मांग की है। उनका कहना है कि करीब 100 साल से बाजार लग रहा है, लेकिन इतना दबाव पहले कभी नहीं आया। दुकानदारों ने अनुरोध किया है कि शुल्क पहले की तरह बढ़ाकर वसूला जाए, लेकिन वर्तमान दरें उनकी आय से अधिक हैं। नीलामीकर्ता आशीष गिरी ने कहा कि जिनको पैसा अधिक लग रहा है हमसे संपर्क करें।

उदासीनता, बाजार की नीलामी के बाद नहीं पहुंच रहे सब्जी विक्रेता

गिरी ने कहा कि राजनीत किया जा रहा है हमने उनकी बात से सहमत नहीं हुए तो तिवारी ने अपने ज़मीन में बाजार लगा रहे हैं। चक्की बीडीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि सरकारी नियमों के तहत एक किलोमीटर के दायरे में निजी बाजार लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।