Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सीएमओ पर तत्कालीन लिपिक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

सीएमओ पर तत्कालीन लिपिक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
सीएमओ बलिया डॉ जयंत कुमार

केटी न्यूज/बलिया

सीएमओ बलिया डॉ जयंत कुमार पर इनके ही अधीनस्थ तत्कालीन लेखा लिपिक पुनीत श्रीवास्तव ने निदेशक प्रशासन डॉ राजा गणपति आर (आईएएस )को शिकायती पत्र लिख कर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 26 जुलाई 2022 को वरिष्ठ सहायक को हटा कर मुझे लेखा लिपिक का चार्ज तो दे दिया गया। परन्तु मुझे संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर धर्मेंद्र पाठक के भरोसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा है कि मै पोर्टल कैसे चलाया जाता है, इससे अनभिज्ञ था।

सीएमओ पर तत्कालीन लिपिक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

यह भी आरोप लगाया है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर और सीएमओ द्वारा आपसी सांठगांठ अपनी चहेती फर्म्स को भुगतान देने के लिए मदों में हेरफेर करके टोकन जारी कराकर मुझ पर दबाव बनाकर जबरिया हस्ताक्षर कराया जाता था। जिसके कारण मैं अवसाद ग्रस्त होकर बीमार हो गया हूं। श्रीवास्तव ने तीन फर्म्स के नाम से हुए भुगतान को अपने शिकायती पत्र में दर्शाया है। यही नहीं श्रीवास्तव ने तो बलरामपुर की फर्म को सीएमओ बलिया के मित्र का होना बताया है।

सीएमओ पर तत्कालीन लिपिक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

इस फर्म पर 80 लाख का भुगतान हुआ है। यह भी आरोप लगाया है कि मुझे हटाने के बाद भी वरिष्ठ सहायक के होते हुए भी कनिष्ठ लिपिक को लेखा का चार्ज दिया गया है। जो भ्रष्टाचार करने के लिए ही किया गया है। यह पत्र 1 नवंबर 2022 को ही निदेशक प्रशासन को भेजा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।