Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

चक्की थाना के नये भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, अब पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

नव निर्मित चक्की थाना के भवन का एसपी शुभम आर्य व जिला परिषद चेयरमैन सरोजा देवी ने सोमवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी, परमा यादव, स्थानीय थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत कई अन्य मौजूद रहे।

चक्की थाना के नये भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, अब पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

चक्की थाना के नये भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, अब पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

केटी न्यूज/चक्की

बता दें कि चक्की थाना इसके पहले किराये पर चल रहा था। जहां काफी जर्जर व झोपड़ीनुमा घर होने से पुलिसकर्मियों को अपने कामों के निष्पादन में परेशानी हो रही थी। थाना का अपना भवन नहीं होने से हर समय पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

चक्की थाना के नये भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, अब पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

उन्हें जाड़ा, गर्मी और बरसात की मार झेलने के साथ ही विषैले जीव जंतुओं से खतरा बना रहता था, लेकिन अब थाना भवन का उद्घाटन होने से उनमें खुशी व्याप्त है। अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि थाना का नया भवन बनने से पुलिसकर्मियों को अपने काम में सहूलियत के साथ ही रहने के लिए आवास, बिजली, पेयजल, शौचालय के साथ ही कई अन्य आधुनिक सुविधाएं भी मिलेगी।

चक्की थाना के नये भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, अब पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

एसपी ने कहा कि लंबे समय तक यह थाना भवन विहीन था। जिस कारण पुलिसकर्मियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अब उनकी सारी परेशानियां दूर हो गई है। वहीं, एसपी ने थानाध्यक्ष को इलाके में गश्त तेज करने तथा शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह थाना यूपी की सीमा से सटा है, जिससे पुलिस को विशेष चौकसी बरतनी होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।