Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

जमानिया स्टेशन से बरामद हुआ हास्टल से भागा पांचवी का छात्र, परिजनों को मिली राहत

जमानिया स्टेशन से बरामद हुआ हास्टल से भागा पांचवी का छात्र, परिजनों को मिली राहत

- बुधवार को हास्टल प्रबंधन से नाराज हो भाग गया था 12 वर्षीय राज राय

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल यशोदा नगर से बुधवार को भागने वाला पांचवी का छात्र गुरूवार की सुबह यूपी के जमानिया रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ है। रेल पुलिस की सूचना पर बक्सर के औद्योगिक थाने की पुलिस उसे बरामद कर लाई तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया। बता दें कि वह बुधवार को हास्टल प्रबंधन से नाराज हो भाग गया था। जिसके बाद हास्टल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई थी। इसकी जानकारी उसके परिजनों को भी दी गई। परिजनों ने औद्योगिक थाने में उसके अपहरण का मामला

जमानिया स्टेशन से बरामद हुआ हास्टल से भागा पांचवी का छात्र, परिजनों को मिली राहत

दर्ज कराया था। इधर जानकारी के अनुसार वह नाराज होने के बाद पूरे दिन और रात में बक्सर स्टेशन के आस पास घुमता रहा तथा अहले सुबह अपने गांव जाने के लिए टेªन पकड़ लिया। लेकिन स्टेशन पर उतरते ही पहले से तैनात रेल पुलिस ने उसे पकड़ पूछताछ किया तो वह बताया कि बुधवार को अपने हास्टल की व्यवस्था से नाराज होकर भाग गया है। औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों द्वारा अपहरण का एफआईआर दर्ज कराया था। जिस कारण उसे न्यायाल में प्रस्तुत किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।