भाजपा के भीष्म पितामह थे स्व. कैलाशपति मिश्र - नित्यानंद राय

स्व. कैलाशपति मिश्र पार्टी के संस्थापक तथा जनसंघ को मजबूती देने वाले थे। उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। वे भाजपा के भीष्म पितामह थे।

भाजपा के भीष्म पितामह थे स्व. कैलाशपति मिश्र - नित्यानंद राय

- छोटका ढकाईच में मनाई गई भाजपा नेता सह पूर्व राज्यपाल स्व. कैलाशपति मिश्र की 101वी जयंती, केन्द्रीय मंत्री के अलावे शामिल हुए भाजपा के कई कद्दावर नेता व मंत्री

केटी न्यूज/डुमरांव

स्व. कैलाशपति मिश्र पार्टी के संस्थापक तथा जनसंघ को मजबूती देने वाले थे। उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। वे भाजपा के भीष्म पितामह थे। उक्त बातें केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को छोटका ढकाईच में कही। अवसर था पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के स्तंभ रहे तथा पूर्व राज्यपाल स्व. कैलाश पति मिश्र की 101वीं जयंती की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि स्व. मिश्र आजीवन सादा जीवन व्यतीत करते थे तथा हमेशा समाज के कमजोर व गरीब वर्ग की चिंता करते थे। उनका पूरा जीवन गरीबों की सेवा में ही बीता। उन्होंने कहा कि स्व. मिश्र ने जो आदर्श स्थापित किए है, उनके पदचिन्हों पर चल भाजपा कार्यकर्ता समाज व देश के नायक बन सकते है। 

इस मौके पर बिहार भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना से निर्गत चेक कई लाभार्थियों को केंद्रीय मंत्री तथा बिहार सरकार के राजस्व मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। चेक पा लाभार्थी काफी खुश नजर आ रहे थे। 

ब्रह्मपुर का होगा सर्वांगीण विकास - दिलीप जायसवाल

वही, जयंती समारोह में बोलते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि स्व. मिश्र का संगठन के प्रति जो योगदान रहा है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही थे तथा आजीवन सिद्धांतों से समझौता नहीं किए। वही मंत्री ने कहा कि ब्रह्मपुर का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर, शिव गंगा सरोवर तथा पशु मेला को और विकसित किया जाएगा। 

वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा बक्सर के सांसद प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मैं बक्सर का सांसद नहीं हूं, उसके बाद भी केंद्र सरकार के मदद से बक्सर के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि वे सड़क के सांसद की अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे है। 

इसके पूर्व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री तथा बिहार सरकार के मंत्रियों के अलावे अन्य आगत अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत स्व. कैलाशपति मिश्र के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर उनकी पुत्रवधु सह ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी दिलमणी देवी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कन्हैया दूबे ने किया। मौके पर श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, भाजपा पंचायती राज मंच के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीला त्रिवेदी, पिंकी पाठक, रानी चौबे, पुष्पांजली देवी, दुर्गावती चतुर्वेदी, युवा मोर्चा के प्रांतीय नेता दीपक कुमार यादव, अशोक तिवारी, राजाराम पांडेय, विनोद राय, राहुल दूबे, मल्लिकार्जुन राय समेत भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थेे।