Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

ट्रेन की चपेट में आ डुमरांव के युवक की मौत, पसरा मातम

दानापुर डीडीयू रेलखंड पर बरुना-डुमरांव स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर गुरुवार की शाम किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की कटकर मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट में आ डुमरांव के युवक की मौत, पसरा मातम

केटी न्यूज/बक्सर 

दानापुर डीडीयू रेलखंड पर बरुना-डुमरांव स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर गुरुवार की शाम किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की कटकर मौत हो गई। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। जहा स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी बक्सर को मेमो दिए जाने के बाद जीआरपी पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। 

रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुशलपुर-हरनाहा हाल्ट के समीप पोल संख्या 649/6-4 के बीच डाउन लाइन पर किसी युवक की कटने की सूचना मिली इस घटना की सूचना मिलते ही बक्सर से जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पहचान कराने में जुट गई। देर शाम प्रयास के बाद युवक की पहचान हुई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 बताया जाता युवक डुमरांव थाना के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 27, टेढ़ी बाजार निवासी उमर खान का 22 वर्षीय पुत्र भोलू खान है। अब यह कैसे घटना हुई? ये पता नही चल पाया। इधर, घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया  वह पांच भाइयों में चौथा भाई था।

रेल थानाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बरुणा-डुमराव स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर पोल संख्या 649/4 व 6 के बीच युवक के किसी ट्रेन के चपेट में आने से मौत होने की सूचना पर पुलिस को भेजा गया है। जहा पहले युवक की पहचान कराई गई। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।