Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

केटी न्यूज/डुमरांव 

प्रखंड के लाखन डिहरा पोखरा स्थित शिव मंदिर, काली मंदिर एवं हनुमान मंदिर के प्रांगण में विगत गुरुवार से ही आयोजित हुए तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था। तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पहले 24 घंटे के लिए अखंड श्री राम चरित्र मानस पाठ हुआ। बता दंे कि इस मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा प्रति वर्ष इस तरह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजन के साथ भव्य हवन किया जाता है। यह विगत 49 वर्षों से होते चला आ रहा है। इस दौरान कथा का रसपान श्री 1008 भागवत भूषण श्री अशोक दास जी महाराज श्रीधाम अयोध्या जी की शिष्या किशोरी प्रज्ञा पांडेय द्वारा श्रद्धालुओं के बीच कराया गया जो काफी आकर्षक रहा। गौरतलब है कि किशोरी प्रज्ञा पांडेय रामपुर गांव की रहने वाली है।

तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

जिनका उम्र अभी मात्र 16 वर्ष है। इतनी कम उम्र में ही उन्होंने भक्ति का अलख जगाने का निर्णय ले लिया है। जो काफी सराहनीय है तथा आज की परिवेश में अन्य बालक बालिकाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। किशोरी प्रज्ञा पांडेय का कहना है कि हर माता-पिता अपने बच्चों को पठन-पाठन के साथ-साथ सत्संग मार्ग से जोड़ें। क्योंकि संस्कार जरूरी है। इसलिए कि संस्कारी व्यक्तियों की पूजा हर जगह होती है। इस तरह उनके द्वारा कई ज्ञान से संबंधित बातें लोगों के बीच प्रादर्शित की गई। कथा कार्यक्रम तीन दिनों तक चला। जहां कथा सुनने के लिए श्रद्धालु श्रोताओं की भीड़ जुटती रही। संगीतमय कथा में नाल पर उमाशंकर,

तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

जोड़ी पर अखिलेश पांडे, बैंजो पर छठू, पैड पर निरंजन कुमार आदि द्वारा भूमिका निभाई गई। तथा कार्यक्रम समापन के बाद भव्य पूजन हवन हुआ तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां अनेको लोग भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किये। कार्यक्रम से गांव तथा आस पास के क्षेत्रों में भक्तिरस की अविरल धारा बह रही थी। कार्यक्रम का नेतृत्व समस्त ग्रामीण के सहयोग से प्रोफेसर नंद जी दुबे द्वारा किया गया। जिसमें इंटर कॉलेज डुमरांव भूगोल विभाग व्याख्याता डॉ संजय कुमार सिंह, ग्रामीण के श्रीमन नारायण दुबे, अर्जुन पाठक, रामेश्वर दुबे, शिवहर दुबे, अरविंद चतुर्वेदी समेत समस्त ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।