Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

भगवान वामन मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर जले 11 सौ दीप

देवोत्थान एकादशी के मौके पर नगर के भगवान वामन मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित इस दीपोत्सव के तहत 11 सौ दीप जलाए गए।

भगवान वामन मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर जले 11 सौ दीप

- भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित हुआ था दीपोत्सव कार्यक्रम

केटी न्यूज/बक्सर 

भगवान वामन मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर जले 11 सौ दीप

देवोत्थान एकादशी के मौके पर नगर के भगवान वामन मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित इस दीपोत्सव के तहत 11 सौ दीप जलाए गए। दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सह विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण ओझा ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने व संचालन संजय ओझा ने किया। गंगा किनारे स्थित वामन भगवान के मंदिर में 1100 दीपक जलाएं गए, जिसे पुरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा।

भगवान वामन मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर जले 11 सौ दीप

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री ओझा ने कहा कि भगवान विष्णु के चार माह गहरी निद्रा के बाद देवोत्थान एकादशी के दिन ही जगते हैं। इस दिन तुलसी के साथ शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। इसके बाद सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। तुलसी की विशेष पूजा की जाती है। इसकी पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

भगवान वामन मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर जले 11 सौ दीप

उन्होंने कहा कि तुलसी का हिंदू संस्कृति में बड़ा ही महत्व है। तुलसी अपने आस-पास के वातावरण शुद्ध बनाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु के दोष भी दूर होते हैं। पुजारी सत्येंद्र चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना और आरती की। इस दौरान भगवान वामन के जय घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा.वहीं श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी किया।

भगवान वामन मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर जले 11 सौ दीप

मौके पर मनोज तिवारी, अवधेश चौबे, अखिलानंद उपाध्याय, गणेश पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी, राकेश दूबे, राम किंकर उपाध्याय, राघव पांडेय, सत्येंद्र चौबे, प्रेम प्रकाश तिवारी, रिंकू ओझा, पिंटू पाठक, विजय मिश्र, मनीष चौबे, अमित पाठक, विजयानंद उपाध्याय समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।